फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   safai workers will appeal today to help

Sirsa News: आज हाथ जोड़कर करेंगे अपील, कल बंद होगा कार्यालय

Tue, 01 Sep 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
safai workers will appeal today to help
स्कूलों के बाहर बने डंपिंग पॉइंट, बच्चों का पढ़ना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


फोटो -- 13,14,15

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में 3 सितंबर को होने वाले बंद को लेकर हड़ताली कर्मचारियों ने योजना बनाई है। 2 सितंबर को परिषद और पालिकाओं में कार्यरत कर्मचारियों से सहयोग की अपील की जाएगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 13 दिनों का कार्यक्रम भी जारी हो चुका है।
सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। 31 अगस्त को ऐलनाबाद और डबवाली में टकराव हुआ। इसमें 73 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। ऐलनाबाद में 25 और डबवाली में 48 कर्मचारियों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन

उन्हें दोपहर बाद छोड़ दिया गया। ऐलनाबाद के कर्मचारियों ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया। इससे कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आईं। सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल का कार्यक्रम
3 सितंबर को कार्यालय कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल होगी। 5 और 6 सितंबर को मंत्रियों के कैंप कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। 10 से 12 सितंबर तक जिला स्तरीय न्याय पंचायतें होंगी। 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय न्याय पंचायत आयोजित कर मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की जाएगी। वहीं, शहर के स्कूलों के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं जिससे बच्चों को दूषित माहौल में पढ़ना पड़ रहा है। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर भी डंपिंग पॉइंट है जिसे हटवाने की मांग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed