फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   safai workers locked nagar parishad

Sirsa News: नगर परिषद कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने 40 मिनट ताला लगाकर जताया विरोध

Mon, 24 Aug 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
safai workers locked nagar parishad
सिरसा।  शहर थाने में प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद
सिरसा में कर्मचारियों को नहीं छोड़ने पर उपायुक्त कार्यालय के बाद भी दिया एक घंटे तक धरना, थाने में जारी रहा प्रदर्शन
विज्ञापन

पुलिस के साथ मिलकर प्रशासन ने उठाया सख्त कदम
सरकार के इस सख्त कदम की हड़ताली कर्मचारियों को नहीं थी उम्मीद
फोटो -- 40,41,42
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हर रोज नया मोड़ ले रही है। प्रशासन जहां पूरी तरह से सफाई करवाने की दिशा में काम कर रहा है वहीं, हड़ताली कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।
सोमवार को बस स्टैंड डंपिंग पॉइंटों से कचरा उठान का विरोध करने वाले 17 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया और चोपटा थाने ले जाया गया। इसकी सूचना मिलने के साथ ही हड़ताली कर्मचारियों ने पहले 40 मिनट तक नगर परिषद कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

उसके उपरांत सभी कर्मचारी शहर थाने पहुंच गए और दोपहर साढ़े तीन बजे तक धरने पर बैठे रहे। हिरासत में लिए गए 17 कर्मचारियों को छोड़ने के बाद ही अपना धरना शहर थाने से खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी धरने के दौरान एक घंटे तक सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उपायुक्त को सारी घटनाक्रम से अवगत करवाया। उपायुक्त ने कर्मचारियों को जल्द ही छोड़ जाने का आश्वासन दिया।
नगर परिषद के अधिकारियों ने दावा किया है कि 30 गाड़ियों के माध्यम से वार्ड 4 से लेकर 11 तक डोर-टू-डोर कचरा उठान का काम किया गया है। सेक्टरों के साथ-साथ स्लम क्षेत्र में भी डोर-टू-डोर कचरा उठाया गया है। डंपिंग पॉइंटों को लगातार खाली किया जा रहा है।
हालांकि, मिनी बाईपास पर बड़े स्तर पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसको लेकर भी प्रशासन की ओर से जल्द उठान का काम किया जाएगा। जहां अभी रोड स्वीपिंग मशीन को कामयाब नहीं बताकर वापस भेजने वाले अधिकारियों को अब मशीन की याद आ गई है।
सोमवार को रोड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से मुख्य सड़कों की सफाई की गई। बरनाला रोड, हिसार रोड आदि क्षेत्र में मशीन से डिंग मैन पॉवर एजेंसी के कर्मचारियों ने सफाई करवाई। इससे मुख्य सड़कों पर लोगों को गंदगी से राहत मिली।
बाजारों को अभी भी सफाई का इंतजार
रक्षाबंधन का समय है। बाजारों में रोड स्वीपिंग नहीं होने के कारण बदतर हालात है। बाजारों में इस कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसलिए लोगों की मांग है कि बाजारों में भी एक बार मशीन व अन्य माध्यम से सफाई करवाई जाए ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। इतना नहीं, बाजारों में रिहायशी इलाकों में भी गंदगी का आलम है। ऐसे में बाजारों में सफाई करवाना बेहद जरूरी है।
प्रदर्शन जारी रहेगा : मनोज अठवाल
नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई सिरसा के प्रधान नरेश कुमार, मनोज अठवाल ने कहा कि वे प्रशासन की इस दमनकारी नीति से दबने वाले नहीं है। उनका प्रदर्शन जारी रहेगा और उठान को लेकर वह विरोध जताएंगे। भले ही पुलिस प्रशासन हर रोज कर्मचारियों को हिरासत में ले या मामले दर्ज करें। हमें कोई परवाह नहीं है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती है तब तक विरोध जारी रहेगा।
डोर-टू-डोर गाड़ियों को मिल रही पुलिस सुरक्षा
अधिकारियों के अनुसार, पुलिस सुरक्षा के बीच डोर-टू-डोर की गाड़ियों को चलाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि शांतिपूर्वक सफाई का काम किया जाए। विरोध करने वाले कर्मचारियों को पुलिस मदद से हिरासत में लिया जा रहा है। शहरवासियों से अपील है कि वे कचरा प्रबंधन को ध्यान रखे और जगह-जगह पर कूड़ा न डालें।

रात में शहर से उठाया कूड़ा, 25 सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
320 मीट्रिक टन कचरा उठाया
फोटो --- 31 से 33
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर को सोमवार अलसुबह करीब 3 बजे पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पालिका प्रशासन की ओर से उठावाया गया। इस दौरान नगर पालिका अभियंता सुमित चोपड़ा ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने 25 को हिरासत में ले लिया। प्रशासन ने अपनी कार्रवाई के दौरान शहर भर से 320 मीट्रिक टन कचरे की उठान की।
इसी दौरान प्रशासन की ओर से शहर के शहीद भगत सिंह चौक, सिरसा-जीवन नगर मुख्य मार्ग, अनाज मंडी, मेन बाजार, सच्चा सौदा मोहल्ला सहित अन्य जगह पर लगे कूड़े के ढेर को जेसीबी मशीनों का ट्रैक्टर ट्राली द्वारा उठवाया गया।
बाद में, नगर पालिका प्रशासन की ओर से डोर-टू-डोर छोटे वाहन चलाए गए। हालांकि, सफाई कर्मचारी अब भी हड़ताल पर अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारियों ने थाना परिसर में जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शहर में कूड़ा उठाने की कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत पुलिस प्रशासन की ओर से हिरासत में लिए गए सभी कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुमित चोपड़ा ने बताया कि कूड़ा उठाने की सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी एकत्रित हो गए लेकिन कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
नगर पालिका सचिव विक्रमजीत ने बताया कि शहर के सभी गली-मोहल्ले में लगे सभी कूड़े के ढेरों को उठाकर डोर-टू-डोर वाहनों को शुरू किया गया है।
पुलिस सुरक्षा में रातों-रात उठवाया कूड़ा
फोटो - 28
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। सोमवार देर रात पुलिस सुरक्षा के बीच नगर पालिका ने डंपिंग पॉइंटों से कूड़ा उठाने का अभियान शुरू किया। कार्रवाई का हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे 13 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
प्रशासन की ओर से रात करीब तीन बजे कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पशु चिकित्सा सर्जन डॉ. मनीष कुमार की निगरानी में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक मोहित कुमार तथा पुलिस चौकी प्रभारी चंदन कुमार, उजागर सिंह और सुखचैन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के अलग-अलग डंपिंग पॉइंटों से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया गया। कूड़ा उठाए जाने की सूचना मिलते ही हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने और जमा कूड़े को उठाने की कार्रवाई सरकार के निर्देशों के तहत की जा रही है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में भी सरकार के निर्देशानुसार कूड़ा उठाने की कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में गंदगी जमा न हो ।

रात को चला सफाई अभियान, सुबह भड़के कर्मचारी
फोटो 47
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। पालिका प्रशासन ने रविवार मध्यरात्रि पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से कूड़ा उठाने के लिए विशेष अभियान चलाया। देवीलाल चौक, गांधी चौक समेत कई प्रमुख स्थानों से कूड़ा-करकट हटाया गया।
सोमवार सुबह हड़ताली सफाई कर्मचारियों को जब पालिका प्रशासन की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के संचालन की जानकारी मिली तो कर्मचारी मौके पर एकत्रित हो गए। कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया।
इस दौरान एक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को रुकवाकर उसका कूड़ा देवीलाल चौक पर ही डाल दिया गया। इसके बाद पालिका प्रशासन के ठेकेदार की ओर से मुख्य बाजार की सफाई के लिए लगाए गए कर्मचारियों का भी हड़ताली सफाई कर्मियों ने विरोध किया।
विरोध के दौरान कर्मचारियों से झाड़ू छीन ली गई और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पत्रकारों से बातचीत में सफाई कर्मचारी एवं सर्व कर्मचारी संघ के नेता गौरी शंकर व राज कुमार गुज्जर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ किए गए वादों से पीछे हट रही है।

उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारियों के बीच हुए लिखित समझौते को लागू किया जाना चाहिए। नेताओं ने आरोप लगाया कि हड़ताल के बावजूद सरकार जबरदस्ती कूड़ा उठाने की कार्रवाई कर कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed