{"_id":"6ae63c12f91aa1f9ec0a9c3b","slug":"run-for-unity-sirsa-news-c-128-1-sir1004-167757-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रन फॉर यूनिटी में युवाओं ने नशामुक्त समाज का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रन फॉर यूनिटी में युवाओं ने नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
Sun, 01 Nov 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहरवासियों के साथ दौड़ते राज्यसभा सांसद सुभाष बराला।
पंचायत भवन से भूमणशाह चौक तक एक किलोमीटर लगाई दौड़, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दिखाई हरी झंडी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को सिरसा शहर और गांव गोरीवाला में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौड़ में स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
शहर में पंचायत भवन से भूमणशाह चौक तक करीब एक किलोमीटर की दौड़ लगाई गई। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह सात बजे उन्होंने रन फॉर यूनिटी दौड़ में भाग लिया।
सांसद बराला ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व अद्वितीय था। देश की आजादी के बाद भारत के सामने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत राष्ट्र बनाने की बड़ी चुनौती थी। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से इस चुनौती को स्वीकार किया।
विज्ञापन
उन्होंने रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। गुजरात में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवल एक प्रतिमा नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है।
इसके निर्माण के लिए देशभर के गांवों से किसानों के खेतों की मिट्टी और खेती में इस्तेमाल होने वाला लोहा एकत्रित किया गया था। हरियाणा से भी इस अभियान के तहत मिट्टी और लोहा गुजरात भेजा गया था।
उन्हें इस अभियान में हरियाणा प्रदेश की राज्य इकाई का समन्वयक बनने का अवसर मिला था। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से गुजरात जाकर सरदार पटेल की प्रतिमा के दर्शन करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।
सांसद बराला ने यह भी कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम के साथ किसानों के हितों के लिए भी महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस मजबूत और एकजुट भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज प्रत्येक नागरिक की है।
सभी को अपने कार्यक्षेत्र में रहते हुए देश के विकास और मजबूती में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल और एसडीएम राजेंद्र कुमार सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
गोरीवाला में नशा मुक्ति की शपथ
गांव गोरीवाला में रन फॉर यूनिटी दौड़ गांव के मुख्य चौक से शुरू होकर स्वामी विवेकानंद स्कूल तक आयोजित की गई। इस दौड़ में हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, एसडीएम योगेश दिलहोर और भाजपा डबवाली जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाएं
पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जसलीन कौर ने कहा कि समाज को एकजुट होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्हें खेलों और सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यह युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें सही दिशा देगा।
नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास
एसडीएम योगेश दिलहोर ने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ प्रशासन के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। योगेश दिलहोर ने युवाओं को शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। यह एक साझा जिम्मेदारी है जिसे सभी को निभाना होगा।