{"_id":"577970354f1c1b700c7f9bb5","slug":"rule-134-a-education-admission-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134-ए के तहत हुई प्रवेश परीक्षा में 974 ने लिया भाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134-ए के तहत हुई प्रवेश परीक्षा में 974 ने लिया भाग
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
134 ए
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से नियम 134-ए के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले भर के 974 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अब सोमवार को मूल्यांकन होगा जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आज सभी खंडों में नियम 134 ए के तहत प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. आत्म प्रकाश मेहरा ने बताया कि सिरसा खंड में 881 में से 569 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार जिले में 1725 विद्यार्थियों में से 974 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। सिरसा खंड में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा और राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जबकि शेष सभी खंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र खंड स्तर पर स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
परीक्षा सुबह नौ बजे आरंभ हो गई थी और 12 बजे समाप्त हुई। डॉ. मेहरा ने बताया कि सोमवार को खैरपुर स्कूल में परीक्षाओं का मूल्यांकन किया जाएगा जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके बाद सफल विद्यार्थियों को ड्रॉ के माध्यम से स्कूल आवंटित किए जाएंगे ताकि वे शीघ्र ही दाखिला ले सकें।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी प्राइवेट स्कूलों को हिदायत दी है कि नियम 134-ए के तहत विद्यार्थियों के दाखिले हर हाल में सुनिश्चित किए जाएं इस मामले में किसी स्कूल द्वारा आना-कानी की गई तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। बता दें कि इससे पूर्व भी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया हुई थी पर उसमें काफी बच्चे फेल हो गए थे इसलिए अब उन्हीं बच्चों को दाखिले के लिए विभाग द्वारा एक और मौका प्रदान करने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। सफल विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।