फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rubbish lifted rom door to door with police

Sirsa News: पुलिस सुरक्षा में डोर-टू-डोर सेक्टरों में उठाया कचरा, जेई रहे ड्यूटी पर

Mon, 24 Aug 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
rubbish lifted rom door to door with police
सिरसा। पुलिस के साथ सेक्टर में डोर  टू डोर कचरा उठाते हुए। विभाग 
सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, सोमवार से 32 वार्डों में चलेगा कचरा उठान अभियान
विज्ञापन


फोटो --- 17,18,19,23,24

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से 17 दिनों से शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई थी। सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने रविवार को अभियान तेज कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में हुडा सेक्टर-19 और 20 में घर-घर से कचरा उठाने के लिए 17 गाड़ियां उतारी गईं।
इन वाहनों ने घरों से कचरा एकत्र कर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था में कुछ सुधार नजर आया। पुलिस सुरक्षा और जेई स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी में डोर-टू-डोर अभियान को शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने चेयरमैन वीर शांति स्वरूप और पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने डोर-टू-डोर उठान को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। लोगों को संयम बरते और प्रशासन का सहयोग करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां प्रशासन यह व्यवस्था बना रहा था वहीं, सफाई कर्मचारियों के ऊपर हुई कार्रवाई और प्रशासन के रवैये के खिलाफ किसान मजदूर व अन्य संगठनों ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन कर दिया है।
प्रशासन ने शनिवार को डंपिंग पॉइंटों से कचरा उठाने का अभियान शुरू किया था। इसके बाद रविवार को अभियान का दायरा बढ़ाते हुए हुडा सेक्टर-19 और 20 में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुरू कराया गया। इस दौरान पांच टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई दिनों से घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा हो रहा था। नियमित गाड़ियां नहीं पहुंचने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कई स्थानों पर लोग मजबूरी में आसपास के डंपिंग पॉइंटों पर कचरा डाल रहे थे जिससे कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे थे। शहर में लंबे समय से जमा कचरे के कारण दुर्गंध और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया था।
पूजा वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी के सुपरवाइजर संदीप ने बताया कि रविवार को सेक्टर-19 व 20 में 17 गाड़ियां चलाकर प्रशासन ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की शुरुआत कर दी है लेकिन असली परीक्षा सोमवार से होगी। सभी 32 वार्डों में एक साथ गाड़ियां पहुंचाना और कचरा उठाना चुनौती रहेगी।
शहरवासियों को उम्मीद है कि अभियान को मुख्य मार्गों और चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित न रखकर प्रत्येक कॉलोनी, बाजार और गली से कचरा उठाया जाएगा। सफाई कर्मचारियों और सरकार के बीच चल रहे गतिरोध का जल्द समाधान होने की भी उम्मीद है ताकि सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके।
कई दिनों से जमा कचरे के कारण डंपिंग पॉइंटों पर दुर्गंध और गंदगी की स्थिति बनी हुई थी। कचरा उठाने के बाद प्रशासन ने इन स्थानों पर चूने का छिड़काव करवाया। बरसात और उमस के मौसम में लंबे समय तक कचरा पड़ा रहने से मक्खी-मच्छर पनपने और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा था।
ऐसे में चूने के छिड़काव से दुर्गंध और संक्रमण के खतरे को कम करने का प्रयास किया गया। शनिवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के मुख्य डंपिंग पॉइंटों बस स्टैंड, सिरसा क्लब, डाकघर के पास, पटेल बस्ती, सब्जी मंडी, रानियां रोड, वाल्मीकि चौक, गुरुनानक पब्लिक स्कूल के पास सहित अन्य क्षेत्रों से कचरा उठवाने के बाद वहां चूने का छिड़काव कराया।
डीएमसी ने पार्षदों के साथ की बैठक
पार्षदों ने हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन सफाई मित्रों की चल रही हड़ताल के मद्देनजर शहर की सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने रविवार को नगर पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर की मौजूदा सफाई व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिला नगर आयुक्त ने अधिकारियों और नगर पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि हड़ताल की अवधि के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

पार्षदों ने दिया सहयोग का आश्वासन
इस दौरान नगर पार्षदों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पार्षदों ने कहा कि सफाई मित्रों की हड़ताल के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए वे अपने स्तर पर आवश्यक सहयोग करेंगे। नगर पार्षदों ने शहरवासियों से भी स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलाने और निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालने का आग्रह किया ताकि हड़ताल की अवधि के दौरान भी शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed