{"_id":"69dd4703098b80c1ca0c9713","slug":"rte-739-applications-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156570-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : अब तक सिर्फ 739 आवेदन ही कर पाए अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : अब तक सिर्फ 739 आवेदन ही कर पाए अभिभावक
Tue, 14 Apr 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
- प्रदेशभर में 12वें स्थान पर है सिरसा जिला, पहले स्थान पर है यमुनानगर
- विभाग ने अभिभावकों में जागरूकता के लिए बढ़ाए कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सिरसा जिले में अब तक अभिभावकों की रुचि अपेक्षा से कम देखने को मिली है। जिले में अभी 739 आवेदन ही जमा हो पाए हैं। जिला प्रदेशभर में 12वें स्थान पर है। यमुनानगर जिला आवेदन की संख्या के मामले में पहले स्थान पर है।
शिक्षा विभाग ने कम आवेदन संख्या को गंभीरता से लेते हुए अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा का अवसर मिलता है लेकिन जानकारी के अभाव में कई अभिभावक इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
इस स्थिति को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव-गांव और वार्ड स्तर पर जाकर अभिभावकों को आरटीई के प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें। इसके अलावा, सोशल मीडिया, पोस्टर और बैनर के माध्यम से भी लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। अंतिम तिथि से पहले अधिक से अधिक अभिभावकों को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग को उम्मीद है कि जागरूकता बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में आवेदन संख्या में तेजी आएगी और अधिक बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
16 तक जमा होंगे आवेदन
शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक 9 से 16 अप्रैल तक आवेदन जमा कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभिभावक अपने बच्चों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे आवेदन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी ताकि बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके।
इस प्रकार हुए है आवेदन
जिले का नाम आवेदन
- यमुनानगर 1982
- करनाल 1954
- फरीदाबाद 1585
- सोनीपत 1074
- हिसार 1070
- भिवानी 1061
- जींद 1003
- गुरुग्राम 808
- पानीपत 823
- कुरूक्षेत्र 854
- अंबाला 873
- सिरसा 739
- कैथल 732
- झज्जर 681
- पलवल 633
- रोहतक 633
- रेवाड़ी 561
- फतेहाबाद 532
- नूंह 249
- पंचकूला 241
- महेंद्रगढ़ 256
- चरखी दादरी 190
वर्जन
विभाग की ओर से स्कूलों और शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव और वार्ड स्तर पर जाकर अभिभावकों को योजना की जानकारी दें। साथ ही आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। अभिभावकों से अपील है कि वे समय रहते आवेदन करें और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस योजना का लाभ उठाएं।
- अमित मनहर, नोडल अधिकारी, आरटीई।