{"_id":"6198024337316b14d906a773","slug":"rta-deducted-83-challans-in-18-days-fined-26-lakhs-sirsa-news-hsr6173137108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए ने 18 दिन में काटे 83 चालान, 26 लाख का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीए ने 18 दिन में काटे 83 चालान, 26 लाख का लगाया जुर्माना
विज्ञापन
सिरसा। जिले में ओवरलोड, बिना टैक्स और बिना दस्तावेजों के दौड़ते वाहनों पर नकेल कसने के लिए आरटीए विभाग की ओर से सख्ती की जा रही है। जिसके चलते विभाग की ओर से नवंबर माह में अब तक 83 वाहनों के चालान कर 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ऐसे में अब इन वाहन चालकों की ओर से 17 लाख 66 हजार का जुर्माना आदा किया जा चुका है जबकि कई वाहन चालकों की ओर से 8 लाख 87 हजार का जुर्माना अदा किया जाना है।
विभाग की ओर से किए गए चालानों में अधिक संख्या ट्रकों की है। जिनमें कई बिना दस्तोवज और ओवरलोड मिले थे। वहीं बिना परमिट और बिना टैक्स दिए जिले में दौड़ती बसों पर भी विभाग की ओर से सख्ती की जा रही है। अभी तक 51 वाहन चालकों की ओर से 17 लाख 66 हजार का जुर्माना अदा किया गया है। जबकि 32 वाहन चालकों को की ओर से 8 लाख 87 हजार का जुर्माना अदा किया जाना है। वहीं नौ वाहनों को विभाग की ओर से इंपाउंड किया गया है। जबकि 26 वाहनों के दस्तावेज को इंपाउंड किया गया है।
ओवरलोड और बिना दस्तावेजों के जिले में घूमने वाले वाहनों पर नकेल कसी जा रही है। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। जिसके चलते अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
-हीरा सिंह, जिला परिवहन अधिकारी, सिरसा।