Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Rs 30 lakh found in vehicle during checking, handed over to Income Tax Department
{"_id":"67002520ad56653687093fb7","slug":"rs-30-lakh-found-in-vehicle-during-checking-handed-over-to-income-tax-department-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-126710-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चेकिंग में गाड़ी से मिले 30 लाख रुपये, आयकर विभाग को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चेकिंग में गाड़ी से मिले 30 लाख रुपये, आयकर विभाग को सौंपे
सिरसा में गाड़ी से बरामद 30 लाख रुपये कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंपते पुलिसकर्मी।
Link Copied
सिरसा। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में जिला प्रशासन के साथ पुलिस भी निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। विशेष जांच अभियान के दौरान शहर थाना की पुलिस टीम ने एक गाड़ी से 30 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि शहर थाना प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर सिटी थाना रोड क्षेत्र में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी की चेकिंग से 30 लाख रुपये बरामद हुए। जब गांव जोधपुरिया जिला सिरसा निवासी कार सवार सुरेंद्र से इन रुपये के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया।
विज्ञापन
इसलिए पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाकर बरामद राशि आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दी। एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विशेष तलाशी अभियान चला रही है। इसके तहत चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद करीब ढाई करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।