फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rs 22 crore will be spent on construction of roads, beautification of parks and installation of street lights

Sirsa News: सड़कों के निर्माण, पार्कों के सुंदरीकरण व स्ट्रीट लाइट लगाने पर खर्च होंगे 22 करोड़

Fri, 15 Mar 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 15 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rs 22 crore will be spent on construction of roads, beautification of parks and installation of street lights
सिरसा। शहर में सड़कों के निर्माण, पार्कों के सुंदरीकरण व स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 22 करोड़ रुपये जारी किए गई हैं। इसी के साथ बकरियांवाली स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट में चहारदीवारी व अन्य कार्यों पर भी एक करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होगी। कार्य पूरा होने के बाद लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

विधायक गोपाल कांडा के अनुसार उन्होंने शहर में विकास कार्य करवाने के लिए प्रदेश सरकार से ग्रांट जारी करने की मांग रखी थी। जिस पर गौर करते हुए प्रदेश सरकार ने शहर में विकास कार्यों के लिए 22 करोड़ की धनराशि जारी की है। विधायक गोपाल कांडा ने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।
विज्ञापन

कांडा ने बताया कि बकरियांवाली प्लांट की चहारदीवारी बनाने व अन्य कार्यों पर करीब एक करोड़ 29 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह बाजारों में सड़कों व फुटपाथ के निर्माण के लिए भी 10 करोड़ 7 हजार रुपये, वार्ड 25 में पार्क के सुंदरीकरण व लाइट लगाने पर करीब 48 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह वार्ड 13 स्थित डीसी पार्क, भादरा तालाब पार्क तथा आंगनबाड़ी केंद्र में जल संचयन प्रणाली स्थापित करने और वार्ड 9 के देवीलाल पार्क में जल संचयन प्रणाली स्थापित करने पर 38 लाख रुपये किए जाएंगे। शहर में स्ट्रीट लगाने के कार्य पर 45 लाख 81 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड 7 में पार्क के सुंदरीकरण व लाइट लगाने के कार्य पर करीब 47 लाख 88 हजार रुपये खर्च होंगे। लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक के नवनिर्माण व लघु सचिवालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के नवनिर्माण पर करीब 87 लाख 53 हजार रुपये खर्च होंगे। बी व सी ब्लाॅक स्थित पार्कों में ओपन जिम स्थापित करने पर 4 लाख 84 हजार रुपये, वार्ड 17 स्थित पार्क में लाइट लगाने पर 47 लाख 88 हजार रुपये, वार्ड 1 से 30 तक ग्रीन बेल्ट के सुंदरीकरण पर 24 लाख 87 हजार रुपये खर्च होंगे।
कांडा ने बताया कि पंचायत भवन के निकट पार्क व बाटा कॉलोनी पार्क के सुंदरीकरण पर 24 लाख 51 हजार रुपये, हुड्डा सेक्टर 20 के पार्ट 2 के तीन पार्कों पर 30 लाख 41 हजार रुपये, पार्क के सुंदरीकरण व रंगबिरंगी लाइट लगाने पर 47 लाख 62 हजार रुपये किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड 25 में आईपीबी गली निर्माण पर 6.47 लाख रुपये, वार्ड 13 में आईपीबी गली निर्माण पर 9 लाख 95 हजार रुपये और पुराना विवेकानंद स्कूल वाली गली के निर्माण पर 10 लाख 39 हजार रुपये खर्च होंगे।

शहर में इन जगहों पर खर्च होंगे रुपये
शहर में वार्ड 2 के पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने व सुंदरीकरण पर 47 लाख 88 हजार रुपये, हिसार रोड पर सिटी क्लब के सामने गली के निर्माण पर 11 लाख 16 हजार रुपये, वार्ड 30 में पार्क के सुंदरीकरण व रंग-बिरंगी लाइट लगाने पर 47 लाख 88 हजार रुपये, जय माता सरस्वती समिति, हिसार रोड पर विकास कार्यों के लिए 3 लाख 8 हजार रुपये खर्च होंगे। इसी तरह वार्ड 3 के पार्क में सुंदरीकरण व रंग-बिरंगी लाइट लगाने पर 46 लाख 85 हजार रुपये, सोनी धर्मशाला के साथ वाली गली के निर्माण पर 6 लाख 42 हजार रुपये, वार्ड 1 में गलियों के निर्माण पर 91 लाख 22 हजार रुपये, वार्ड 2 में गलियों के निर्माण पर 1 करोड़ 6 लाख 83 हजार रुपये और ओवरब्रिज से ऑटो मार्केट तक सड़क निर्माण पर 2 करोड़ 28 लाख 63 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed