फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   RPF and GRP will remain ready during Lok Sabha elections

Sirsa News: लोकसभा चुनाव को लेकर आरपीएफ व जीआरपी रहेगी रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद

Wed, 27 Mar 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 27 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
RPF and GRP will remain ready during Lok Sabha elections
सिरसा। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बढ़ाई गई है। चुनावों के दौरान ट्रेनों में गैरकानूनी सामग्री के आदान प्रदान पर आरपीएफ व जीआरपीएफ की पैनी नजर रहेगी। इतना ही नहीं, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की तलाशी अभियान चलेगा। इसमें डॉग स्कवायड का प्रयोग भी किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के अनुसार सिरसा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। जिसको लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ व जीआरपीएफ को निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि सिरसा रेलवे स्टेशन से रोजाना चलने वाली 18 और 10 साप्ताहिक ट्रेनें रवाना होती हैं। जिनमें करीब 10 से 15 हजार यात्री सफर करते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की विशेष सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स चौकस रहेगी। ताकि ट्रेन के माध्यम से नकदी, ड्रग्स, शराब व हथियार सहित कोई अन्य गैरकानूनी वस्तुओं की सप्लाई न की जा सके।
विज्ञापन


छह प्रकार से होगी सुरक्षा

रेलवे स्टेशन व ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था छह तरीकों से की जाएगी। जिसमें आरपीएफ व जीआरपी की प्राथमिकता रहेगी। वहीं आवश्यकता अनुसार हरियाणा पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर आने वाले वाहनों की होगी जांच

प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर आने वाले वाहनों की नियमित रूप से तलाशी ली जाएगी। आमतौर पर देखने को मिलता है कि वाहनों को पार्किंग में छोड़कर लोग यात्रा करते है। दिन भर वाहन पार्किंग में खड़े रहते हैं। इसके अतिरिक्त ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा व निजी वाहन पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी।

आम चुनाव को लेकर निर्देश मिले हैं। रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई जाएगी। इस दौरान अन्य फोर्स भी मदद करेंगी।
- ऊषा निरंकारी, आरपीएफ प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article