{"_id":"6223a00d813d1436a12c30d1","slug":"route-given-from-outside-the-city-private-bus-drivers-arbitrarily-passing-through-the-city-sirsa-news-hsr6259330186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बाहर से दिया रूट, निजी बस चालक मनमानी कर शहर से गुजार रहे बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बाहर से दिया रूट, निजी बस चालक मनमानी कर शहर से गुजार रहे बसें
विज्ञापन
पुलिस की ओर से डबवाली रोड पर रोका गया ट्रक व प्राइवेट बस।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन की ओर से कई रूटों की बसों को शहर के महाराणा प्रताप चौक से गुुजारा जा रहा है। ऐसे में कई निजी बस चालक मनमानी करते हुए शहर के अंदर से बसों को गुजार रहे हैं। ऐसे में यातायात पुलिस की ओर से उन पर सख्ती भी जा रही है और चेतावनी देकर उन्हें वापस भेजा जा रहा है।
प्रशासन की ओर से शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए रूट में बदलाव किया गया था। लेकिन इसके बाद भी शहर में जाम की स्थिति से लोगों को निजात नहीं मिल रही। शिकायतों के बाद प्रशासन की ओर से कई रूटों की बसों को शहर के बाहरी तरफ से निकालने की बजाय उनके रूट को शहर के अंदर से कर दिया। ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। जबकि डबवाली, कालांवाली और अन्य कई रूटों की बसों को अभी भी शहर के बाहरी तरफ से गुजारा जा रहा है। लेकिन निजी बस चालक मनमानी करते हुए और अधिक यात्रियों को सवार करने के लालच में बसों को महाराणा प्रताप चौक की तरफ से ले जाने की बजाए सीधा शहर से निकाल यात्रियों को सवार कराते हैं। जिसके कारण रोडवेज चालकों की ओर से भी इसका विरोध किया जाता है।
यातायात पुलिस की ओर से काटे जा रहे चालान
शहर के अंदर से कई रूटों की बसों का संचालन बंद किए जाने के बाद निजी बस चालक उन्हें शहर के अंदर से लेकर पहुंच रहे हैं। निजी बस चालकों की ओर से मनमानी किए जाने के कारण अब यातायात पुलिस की ओर से भी उनके चालान किए जा रहे है जबकि कई बस चालकों को चेतावनी देकर वहां से वापस लौटाया जा रहा है। वहीं भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा होने के चलते शहर भारी ट्रकों के भी चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
निजी बस चालक मनमानी करते हुए शहर के अंदर से बसों को गुजार रहे हैं। जिसके बाद उनके चालान भी किए जा रहे हैं। कई बस चालकों को चेतावनी देकर वापस लौटाया जा रहा है। शहर के अंदर से रानियां और ऐलनाबाद रूट की बस को निकालने की अनुमति दी गई है।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।