{"_id":"66b4640a51d91f2fe509164f","slug":"roof-collapsed-due-to-rain-in-raniyan-in-sirsa-two-dead-and-three-seriously-injured-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: रानियां में बारिश से गिरी छत, दो की मौत व तीन गंभीर; बरामदे में नीचे लगी टेबल व कुर्सियां टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: रानियां में बारिश से गिरी छत, दो की मौत व तीन गंभीर; बरामदे में नीचे लगी टेबल व कुर्सियां टूटी
Thu, 08 Aug 2024 11:52 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:52 AM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रानियां में बुधवार को 11 बजे के आस पास तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। इस कारण हंसराज चिकन कार्नर में गार्टर लगाकर कच्चा छत लगाकर बरामदा बनाया हुआ था। बरामदे के नीचे टेबल व कुर्सियां खाना खाने के लिए लगाई हुई थी।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिरसा के रानियां में बुधवार रात को हुई तेज बारिश में चिकन कार्नर की गार्टर लगाकर बनाई छत गिर गई। छत के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल सिरसा लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सिरसा के शवगृह में रखवाया। शवों को चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रानियां में बुधवार को 11 बजे के आस पास तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। इस कारण हंसराज चिकन कार्नर में गार्टर लगाकर कच्चा छत लगाकर बरामदा बनाया हुआ था। बरामदे के नीचे टेबल व कुर्सियां खाना खाने के लिए लगाई हुई थी। बारिश के कारण जब छत गिरी तो पांच लोग नीचे मौजूद थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकन कार्नर के दूसरे हिस्से में बैठे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों व घायलों को नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया।
विज्ञापन