{"_id":"6a7a24f531a8de151703dd8b","slug":"rojgar-mela-today-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162981-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिला रोजगार कार्यालय रोजगार मेला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिला रोजगार कार्यालय रोजगार मेला आज
Tue, 11 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला रोजगार कार्यालय सिरसा 11 अगस्त को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में विभिन्न निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कई कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इनमें एलआईसी सिरसा, एरेना और नेक्सा शोरूम शामिल हैं। रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस सिरसा और पुखराज हेल्थ केयर फतेहाबाद भी भाग लेंगे। एलआईसी एजेंट पद के लिए दसवीं पास योग्यता निर्धारित है।
एरेना और नेक्सा में सेल्समैन व रिसेप्शनिस्ट पदों हेतु संबंधित योग्यता आवश्यक है। पुखराज हेल्थ केयर में वेलनेस एडवाइजर पद के लिए बारहवीं पास योग्यता चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र, फोटो प्रतियां, हरियाणा प्रमाण पत्र, पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।