फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Roadways route plan ready, buses will run for Katra, Jodhpur, Rawatsar

Haryana: सिरसा से रोडवेज का रूट प्लान तैयार, कटरा, जोधपुर, रावतसर के लिए दौड़ेंगी बसें

Sun, 04 Jun 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Sun, 04 Jun 2023 01:07 AM IST
सार

रोडवेज की ओर से अभी सिरसा से जम्मू कटरा, सिरसा से रावतसर, सिरसा से जोधपुर धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बसों का संचालन करने के लिए रूट प्लान बनाया गया है।

विज्ञापन
Roadways route plan ready, buses will run for Katra, Jodhpur, Rawatsar
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटरा, जोधपुर, रावतसर के रूटों पर परिवहन विभाग की ओर से बसों का संचालन किया जाएगा। विभाग ने इन राज्यों के लिए परमिट की अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है और फीस भी अदा कर दी है। जल्द ही इन धार्मिक स्थलों के लिए जाने वाले यात्रियों को सिरसा से बस मिल पाएगी।

विज्ञापन


बसों और चालक परिचालकों की कमी दूर होने के बाद परिवहन विभाग ने नए रूटों पर बस का संचालन करने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। रोडवेज की ओर से अभी सिरसा से जम्मू कटरा, सिरसा से रावतसर, सिरसा से जोधपुर धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बसों का संचालन करने के लिए रूट प्लान बनाया गया है। वहीं सिरसा व डबवाली से सालासर सहित अन्य धार्मिक स्थलों को जोड़ने को लेकर भी प्लानिंग बनाई गई है। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


बता दें कि सिरसा से जम्मू कटरा के लिए पहले सप्ताह में एक दिन रेलवे का संचालन होता है। ऐसे में अगर किसी श्रद्धालु को अन्य दिन जम्मू व कटरा के लिए जाना हो तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। परमिट मिलने के बाद रोडवेज की ओर से भी हर रोज बस का संचालन करने को लेकर तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर और रावतसर के रूट पर चलती हैं वाल्वों बसें
सिरसा से जोधपुर और रावतसर के लिए पहले रोडवेज की ओर से कोई भी बस का सीधा संचालन नहीं किया जा रहा। इस क्षेत्र में जाने के लिए यात्रियों को या तो वोल्वो बसों का सहारा लेना पड़ता है या फिर सिरसा से राजस्थान के नोहर, भादरा, जयपुर व अन्य रूट की बस में सवार होकर आगे की बसों का इंतजार करना पड़ता है। जोधपुर और रावतसर के लिए बसों का संचालन होता है तो यहां के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। सिरसा से काफी संख्या में लोग इस क्षेत्र में घूमने के लिए पहुंचते हैं।


सिरसा से जम्मू कटरा, जोधपुर, रावतसर और अन्य कई धार्मिक स्थलों के लिए बसों का संचालन करने को लेकर प्लान बनाया है। इसके लिए परमिट संबंधी दस्तावेज भी दे दिए गए है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं को इसका काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। -संतलाल, डीआई, सिरसा डिपो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed