{"_id":"642f063862e674b2d9033104","slug":"roadways-operator-caught-embezzling-for-the-second-time-in-15-days-tickets-were-not-given-after-taking-fare-from-16-passengers-rs-400-recovered-sirsa-news-c-21-1-99941-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में दूसरी बार गबन करते रोडवेज परिचालक को पकड़ा : 16 यात्रियों से किराया लेकर नहीं दी थी टिकट, 400 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में दूसरी बार गबन करते रोडवेज परिचालक को पकड़ा : 16 यात्रियों से किराया लेकर नहीं दी थी टिकट, 400 रुपये बरामद
Thu, 06 Apr 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा डिपो के उड़नदस्ता ने वीरवार को बस परिचालक को 400 रुपये की गबन राशि के साथ काबू किया है। इसके बाद रोडवेज ने अब परिचालक की रिपोर्ट संबंधित डिपो को भेजी है। उड़नदस्ते ने 15 दिन में परिचालक को दूरी बार गबन की राशि के साथ पकड़ा है। करीब डेढ़ माह पहले ही यह परिचालक फरीदाबाद के नूंह सब डिपो से बदलकर सिरसा डिपो में आया था ।
चोपटा से सिरसा आ रही रोडवेज बस में परिचालक विरेंद्र कुमार ने करीब 16 सवारियों से किराया ले लिया, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दी। ऐसे में सिरसा डिपो की उड़नदस्ता टीम उपनिरीक्षक नंदलाल, सीताराम, पवन कुमार और बंता सिंह ने नेजिया के पास बस को रोक कर यात्रियों की टिकट की जांच की। इसके बाद 16 यात्री बिना टिकट के सफर करते हुए पाए गए। टीम ने संबंधित यात्रियों से पूछताछ की। यात्रियों ने बताया कि वह चोपटा से सिरसा के लिए बस में सवार हुए थे। इसके बाद उन्होंने 25 रुपये किराया भी परिचालक को दे दिया था, लेकिन परिचालक की ओर से उन्हें टिकट नहीं दी गई। जांच किए जाने के बाद परिचालक के पास 400 रुपये अधिक राशि पाई गई। टीम ने इस संबंध में मामले की जानकारी संबंधित डिपो को दी और नियम अनुसार कार्रवाई कर दी।
गबन करने के बाद सिरसा डिपो में हुआ था तबादला
बता दें कि परिचालक वीरेंद्र कुमार फरीदाबाद में कार्यरत था। वहां पर परिचालक की ओर से गबन किए जाने के बाद उसे मुख्यालय ने सिरसा डिपो में भेज दिया। करीब डेढ़ माह पहले ही परिचालक ने यहां पर कार्य संभाला। ऐसे में 15 दिन पहले भी परिचालक 240 रुपये की गबन राशि के साथ काबू किया गया था। इसके पश्चात रोडवेज की ओर से उसकी रिपोर्ट फरीदाबाद में भेजी गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
परिचालक को 400 रुपये की गबन राशि के साथ उड़नदस्ता टीम के साथ पकड़ा गया है। उसकी रिपोर्ट बनाकर संबंधित डिपो में भेज दी गई है। फरीदाबाद डिपो की ओर से परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार, यातायात प्रबंधक, सिरसा डिपो ।