फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   roadways dipo reached one thousand mask, not found sanitizer

रोडवेज डिपो पहुंचे एक हजार मास्क, नहीं मिला सेनिटाइजर

Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
roadways dipo reached one thousand mask, not found sanitizer
कोरोना वायरस तथा फ्लू फैलने से भय को लेकर रोडवेज विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए कर्मचारियों के लिए हिसार से मास्क मंगवा लिए हैं। रोडवेज विभाग ने हिसार से करीब एक हजार मास्क सिरसा डिपो में कर्मचारियों के लिए मंगवाए हैं। जो सुबह कर्मचारियों को बांटे जाएंगे। वहीं कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने निजी बसों को बस अड्डे की वर्कशॉप में धोने तथा सेनिटाइज करने को गलत बताया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस तथा फ्लू फैलने के भय से चालकों तथा परिचालकों ने आशंका जताई थी कि वह पूरा दिन लोगों से संपर्क में रहते हैं। इससे अन्य सवारियों को जो फ्लू तथा जुकाम है जब वह परिचालक के संपर्क में आती है तो वह उन्हें भी अपना निशाना बना लेती है। जिससे बचने के लिए कर्मचारियों ने रोडवेज महाप्रबंधक से मांग कि थी कि उन्हें सेनिटाइजर तथा मास्क उपलब्ध करवाया जाए। लेकिन विभाग ने पहले कुछ दिन तो कर्मचारियों को बताया कि शहर में मास्क खत्म हो चुके हैं और मिल नहीं रहे हैं। वहीं महाप्रबंधक केआर कौशल ने कहा था कि स्वास्थ्य विभाग उन्हें मास्क नहीं दे रहा है। इस पर सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया था कि किसी भी विभाग को स्वास्थ्य विभाग मास्क और सेनिटाइजर नहीं देगा। जिस पर रोडवेज विभाग ने अपने स्तर इंतजाम करते हुए हिसार से पार्सल के द्वारा करीब एक हजार की संख्या में मास्क बस अड्डे में मंगवाए हैं। लेकिन कर्मचारियों के लिए सेनिटाइजर अभी भी नहीं उपलब्ध हो पाए हैं। विभाग द्वारा कर्मचारियों को सुबह मास्क बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

निजी बस को वर्कशॉप में साफ कराना गलत : रामकुमार
बीते मंगलवार दो निजी बसों को बस अड्डे में बनी वर्कशॉप में धोया गया तथा इसके बाद वहीं उसे सेनिटाइज किया गया। आपत्ति जताते हुए तालमेल कमेटी के जिला प्रधान रामकुमार चुरनियां ने बताया कि कोई भी निजी बस को वर्कशॉप में नहीं धोया जा सकता। जो सरासर गलत है। सभी कर्मचारी इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ही बसों को वर्कशॉप में धोया गया है। बाकि बसों को बोला गया है कि वह बाहर ही अपनी बसें धोयें तथा सेनिटाइज करके सवारियां बिठाए।
--कुलदीप जांगड़ा, टीएम, रोडवेज सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed