{"_id":"64fa0a3fbf1ef50b780b6ed6","slug":"roadways-buses-and-private-vehicles-will-not-be-able-to-go-to-delhi-from-today-till-10-trains-will-also-remain-canceled-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-5703-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आज से 10 तक दिल्ली नहीं जा पाएंगी रोडवेज बसें व निजी वाहन, ट्रेनें भी रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आज से 10 तक दिल्ली नहीं जा पाएंगी रोडवेज बसें व निजी वाहन, ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
Thu, 07 Sep 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिरसा के बस स्टैंड में खड़ीं बसें व यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जी-20 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के कारण शुक्रवार से दिल्ली में सभी रोडवेज, प्राइवेट बसों व निजी वाहनों का संपर्क टूट जाएगा। रोडवेज की सभी बसें बहादुरगढ़ तक ही यात्रियों को पहुंचाएंगी। इसके बाद यात्रियों को अन्य वाहनों का सहारा लेकर सफर करना पड़ेगा। वहीं निजी व किराये के वाहनों को भी दिल्ली में पूरी तरह से बंद किया गया है। जिसके चलते तीन दिनों तक आवाजाही प्रभावित होगी।
सम्मेलन को लेकर केंद्र सरकार ने 8 से लेकर 10 सितंबर तक रोडवेज बसों की दिल्ली में एंट्री बंद कर दी है। वहीं निजी वाहनों की एंट्री को अभी से बैन कर दिया है। इसको लेकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को होगी, जो अपने काम के सिलसिले में दिल्ली प्रतिदिन आवागमन करते हैं। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर रोडवेज डिपो ने भी फैसला लिया है कि 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को बहादुरगढ़ तक ही भेजें, जिससे यात्री बहादुरगढ़ से आगे मेट्रो या दिल्ली बसों का सहारा लेकर चले जाएं। बता दे कि सिरसा से दिल्ली के लिए हर रोज 15 बसों का संचालन होता है।
सिरसा से दिल्ली तक जाने वाली छह ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
वहीं सिरसा से दिल्ली के लिए जाने किसान एक्सप्रेस, मेरठ-गंगानगर, गंगानगर-दिल्ली, बठिंडा- दिल्ली, गोरखधाम एक्सप्रेस सहित अन्य सभी ट्रेनें तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। इस कारण यात्रियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
कोट्स
जी-20 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर 8 से 10 सितंबर तक रोडवेज बसों की दिल्ली में एंट्री नहीं होगी। इसको लेकर दिल्ली जाने वाली बसों को बहादुरगढ़ तक ही भेजा जाएगा। वहां से ही बसोंं की सिरसा के लिए वापसी होगी।
-शेर सिंह, जीएम सिरसा डिपो।