{"_id":"6a075bcf7054bf1b01008a0d","slug":"roadways-bus-lost-control-and-overturned-in-the-fields-major-accident-averted-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158479-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला
Fri, 15 May 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 15 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद के गांव धौलपालिया के पास खेत में पलटी हुई रोडवेज की बस।
ऐलनाबाद। गांव धौलपालिया के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान हरियाणा रोडवेज की बस ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार बस शाम करीब साढ़े चार बजे हनुमानगढ़ से सिरसा के लिए रवाना हुई थी। बस में 35 यात्री सवार थे। रास्ते में बस मसीतवाली हेड पार कर हरियाणा क्षेत्र के गांव धौलपालिया के पास पहुंची तो चालक ने सामने चल रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खेतों में पलट गई।
इससे अफरा-तफरी मच गई, राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में बस चालक पृथ्वी सिंह व कंडक्टर विक्रम को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया और पीछे से आई दूसरी रोडवेज बस में सभी सवारियों को ऐलनाबाद बस स्टैंड पहुंचाया गया।