Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roadways bribe taking driver held guilty, had asked for a bribe of Rs 50,000

Sirsa News: रोडवेज का रिश्वतखोर चालक दोषी करार, मांगी थी 50 हजार की रिश्वत

Sat, 12 Oct 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 12 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways bribe taking driver held guilty, had asked for a bribe of Rs 50,000
सिरसा। चालक का टेस्ट पास कराने की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने हरियाणा रोडवेज बस चालक को दोषी करार दिया है। न्यायालय दोषी की सजा का फैसला 15 अक्तूबर को सुनाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो हिसार ने चालक के खिलाफ दिसंबर 2017 में अभियोग दर्ज किया था। मामले के अनुसार जिला हिसार के गांव झांसल निवासी विनोद कुमार पुत्र होशियार सिंह ने रोडवेज विभाग में बस चालक के पद पर आवेदन किया था। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को दी अपनी शिकायत में विनोद ने बताया था कि उसका ड्राइविंग टेस्ट पास कराने की एवज में हरियाणा रोडवेज बस चालक किस्मत ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

किस्मत सिंह हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो द्वारा गठित कमेटी का सदस्य है। विनोद ने अपनी शिकायत में बताया था कि किस्मत ने उसे कहा है कि 50 हजार रुपये देने के बाद ही उसका टेस्ट पास हो सकता है। विनोद की शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो हिसार की टीम ने सिरसा उपायुक्त को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने प्रशासन की ओर से तहसीलदार राम निवास को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम व ड्यूटी मजिस्ट्रेट बस अड्डा पहुंचे। विजिलेंस ब्यूरो के कहे मुताबिक विनोद ने चालक किस्मत को फोन करके बाहर बुलाया। किस्मत ने जैसे ही विनोद से 50 हजार रुपये लिए, उसी समय विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विजिलेंस ब्यूरो ने किस्मत के पास से 50 हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को इस मामले का निपटारा करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने आरोपी चालक किस्मत को दोषी करार देते हुए सजा का फैसला 15 अक्तूबर तक सुरक्षित रख लिया।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed