फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   roadways and RTA

गलत रूट पर चल रही बस का आरटीए ने काटा चालान, जीएम ने रोडवेज बसों की चैकिंग की

Sat, 11 Jan 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
roadways and RTA
बस का चालान काटते आरटीए कर्मचारी तथा रोडवेज जीएम। - फोटो : Sirsa
रोडवेज और आरटीए विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह भावदीन टोल प्लाजा पर एक निजी बस का चालान किया और रोडवेज बसों की भी जांच की। आरटीए ने निजी बस का गलत रूट से लाने और चालक, परिचालक के वर्दी न होने का चालान बस चालक को थमा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आरटीए विभाग को जानकारी मिली थी कि सिरसा से फतेहाबाद जाने वाली बसें ग्रामीण रूट छोड़ हाईवे से फतेहाबाद जा रही है। जानकारी मिलने के बाद सहायक आरटीए कर्मचारी प्रदीप कुमार और रोडवेज के महाप्रबंधक केआर कौशल भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंचे और आने जाने वाली बसों की चेकिंग करने लगे। इसी समय सिरसा से फतेहाबाद जाने वाली एक बस आती हुई दिखाई दी, जिसको आरटीए कर्मचारी ने रुकवा लिया और देखा तो उसका परमिट सिरसा से फतेहाबाद वाया गांवों से होकर था, लेकिन वह बसे सीधे रूट से फतेहाबाद जा रही थी। जिस पर बस को रुकवाकर उसका चालान कर दिया गया। निजी बस चालक और परिचालक ने अपनी वर्दी नहीं डाली हुई थी, जिस पर उनको जुर्माना लगा दिया गया। भावदीन टोल पर आरटीए कर्मचारियों के साथ रोडवेज के जीएम भी मौके पर मौजूद थे। सिरसा से दिल्ली रोड पर जाने वाली बसों की भी चेकिंग की जा रही थी। रोडवेज विभाग के जीएम केआर कौशल ने बसों में यात्रियों की टिकट चैक की। वहीं चालकों तथा परिचालकों से यात्रियों द्वारा किए गए व्यवहार की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed