फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Road built by stopping the water of Ghaggar, now 416 tire trolley will pass through

Sirsa News: घग्गर का पानी रोक कर बनाई सड़क, अब गुजरेगा 416 टायर वाला ट्राला

Fri, 17 Nov 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Road built by stopping the water of Ghaggar, now 416 tire trolley will pass through
गुजरात से चलकर सिरसा पहुंचा 414 टायरों वाला ट्राला
सिरसा। शहर में 416 टायर वाले ट्राले के पहुंचने पर लोगों में उत्सुकता का भाव देखने को मिला। वहीं इस ट्राले को घग्गर पार करवाने के लिए 15 दिनों तक घग्गर के बीचों बीच रास्ता बनाने का काम किया गया है। घग्गर में पानी का बहाव बंद कर इस रास्ते का निर्माण किया गया है ताकि ट्राले को गुजारा जा सके। जानकारों की माने तो रास्ता शुक्रवार तक बन जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से रास्ता बनने में देरी हो गई। घग्गर के अंदर से गुजर कर यह ट्राला गांव खैरेका के पास मुख्य रोड पर आएगा। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। इसको लेकर पुलिस ने विशेष व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन



आप को बता दें कि यह ट्राला पिछले साल जनवरी को गुजरात से चलकर सिरसा पहुंचा है। ट्राले में 416 टायर लगे हुए हैं। यह ट्राला गुजरात से चलकर भठिंडा की रिफाइनरी में पहुंचेगा। शहर में पहुंचने पर घग्घर के पहले इस ट्राले को रोका गया है, क्योंकि वजन में भारी व लंबा चौड़ा होने के कारण घग्घर के उपर बने पुल से गुजर पाना नामुमकिन था। इस कारण घग्घर के पानी को रोक कर ट्राले के लिए नई सड़क का निर्माण किया गया है, जो पुल के साथ साथ बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed