{"_id":"6942f763ebbbea810b0c93e0","slug":"ritus-death-case-family-says-it-was-not-suicide-it-was-murder-sirsa-news-c-128-1-sir1004-149654-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितु माैत मामला : परिजन बोले-आत्महत्या नहीं, हत्या हुई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रितु माैत मामला : परिजन बोले-आत्महत्या नहीं, हत्या हुई है
विज्ञापन
सिरसा । मृतका रितु की फोटो।
सिरसा। माल गोदाम रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालक की पत्नी रितु की मौत के मामले में 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी डॉ. मोहित महिपाल की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मंगलवार शाम रितु के परिजन शहर थाने पहुंचे और दोबारा बयान दर्ज कराते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की।
रितु की मां सुमन मलिक और भाई आशीष मलिक ने आरोप लगाया कि डॉ. मोहित महिपाल रितु को मानसिक रोग की दवाएं देता था और कुछ दिनों पहले उसका स्मार्टफोन छीन कर साधारण कीपैड वाला फोन दे दिया था। रितु को परिवार से बात नहीं करने देता था, जिस वजह से एक महीने से उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि रितु के गले पर कट जैसे निशान थे, जिससे उन्हें शक है कि हत्या के बाद शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया। घटना की सूचना रितु के जेठ ने दी थी।
2023 में तलाक का केस भी दायर किया था
सुमन मलिक ने बताया कि मोहित महिपाल रोहतक पीजीआई में पढ़ाई के दौरान उनके घर रहता था। इसी दौरान रितु और मोहित की जान-पहचान हुई और साल 2010 में दोनों ने लव मैरिज की। शादी के बाद रितु सिरसा रहने लगी। उनका एक बेटा और एक बेटी है। साल 2023 में मोहित ने कोर्ट में तलाक का केस दायर किया था, जिसमें दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। 6 दिसंबर को रितु की मौत की सूचना मिलने पर आशीष मलिक ने घर पहुंच कर उसके गले पर कट जैसे निशान देखे।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। परिजनों के बयानों के आधार पर डॉ. मोहित महिपाल और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।