फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Richpal again becomes the head of Roadways Employees Union Haryana

रिछपाल पुन: बने रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के प्रधान

Wed, 11 Sep 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Richpal again becomes the head of Roadways Employees Union Haryana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा 1004 के स्थानीय कार्यालय में मंगलवार को सदस्यों की बैठक हुई। सेवानिवृत्त कर्मचारी आत्माराम सहारण, रामकुमार चुरनिया, विजयपाल जाखड़ की उपस्थिति में हुई इस बैठक में सिरसा डिपो की कर्मचारी यूनियन की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसके लिए नामांकन पत्र भरकर पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। इसके तहत रिछपाल संधू प्रधान, आत्माराम बैनीवाल वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेंद्र भुर्टवाला सचिव, शेर सिंह खोड कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र डूडी प्रचार सचिव, विकास यादव ऑडिटर बने।
प्रधान रिछपाल ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और पुन: प्रधान चुने जाने पर कर्मचारियों का आभार जताया। इसके बाद प्रधान रिछपाल संधू ने कार्यकारिणी का विस्तार किया।
विज्ञापन

इसके तहत सुरेंद्र गुज्जर, जोधा सिंह रंधावा, निशान सिंह, नरेश बेगू उपप्रधान, शिवराज सिंह चेयरमैन, अजीत सिंह मुख्य सलाहकार, महावीर कसवां, बलवंत जांदू ऐलनाबाद ब्लॉक प्रधान, मांगेराम, जीत, कृष्ण सुथार चोपटा प्रधान, गौरीशंकर, संजय खारिया, रामचंद्र रूट प्रभारी, रानियां ब्लॉक मदन फतेहपुरिया, रविंद्र ढाणी 400, विनोद डिंग रोड प्रभारी, रणजीत फौजी मैकेनिक सह प्रचार सचिव, रविंद्र परिचालक, कुलविंद्र कोटली, मलकीत सिंह संगठन सचिव बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निरीक्षक धर्मपाल, परिचालक कुलदीप, अनिल सैनी, बलजीत शर्मा, सतपाल, रामनिवास भादू, किस्मत सिंह चालक, हिम्मत पारीक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed