फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Retired Patwari feared death due to cold, police got postmortem done

Sirsa News: ठंड के कारण रिटायर्ड पटवारी की मौत, शराब ठेके के पास पड़ा मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Retired Patwari feared death due to cold, police got postmortem done
सिरसा। जिले में लगातार ठंड बढ़ने के कारण तापमान में भी गिरावट हो रही है। वहीं शहर के डबवाली रोड स्थित लालबत्ती चौक के पास एक रिटायर्ड पटवारी की ठंड के कारण मौत होने की आशंका जताई गई है। रिटायर्ड पटवारी का शव शराब ठेके के पास स्थित दुकान के आगे मिला है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। हालांकि पुलिस की ओर से इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान शहर के कीर्ति नगर क्षेत्र स्थित राम गली निवासी 72 वर्षीय बलराज पुत्र चतर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हर रोज शाम को घर से घूमने के लिए निकल जाता था और फिर वापस आता था। लेकिन वीरवार रात को वह घर पर नहीं पहुंचा और ठेके के पास ही स्थित दुकान के आगे सो गया। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि संभवत ठंड अधिक होने के कारण उनकी मौत हो गई। सुबह सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने व्यक्ति की जानकारी जुटाई और शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के पहुंचा दिया। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके बेटे अजय कुमार के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रात को आठ बजे ही पड़नी शुरू हो गई थी धुंध, तीन डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
बीती वीरवार रात आठ बजे ही घनी धुंध छा गई। जिसके कारण न्यूनतम तापमान तीन डिग्री व अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया था। जिसके कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं रोडवेज बसें और रेल भी समय से प्रभावित हो रही है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ अनुसार एक सप्ताह तक तापमान में इसी तरह से गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शिव मिला है। जिसकी पहचान कीर्ति नगर क्षेत्र निवासी बलराज के रूप में हुई है। मृतक रिटायर्ड पटवारी था। ठंड के कारण ही उसकी मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की पूर्ण जानकारी मिल पाएगी।
अनिल कुमार, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना पुलिस सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed