{"_id":"697a59038ab09a6ffa09b984","slug":"retired-irrigation-worker-suicide-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152043-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धमकियों से परेशान सेवानिवृत्त कर्मचारी ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धमकियों से परेशान सेवानिवृत्त कर्मचारी ने की थी खुदकुशी
Thu, 29 Jan 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 नवंबर 2025 को जलघर की डिग्गी में मिला था शव
पुत्र को पिता की डायरी में मिला सुसाइड नोट, आरोपी पिता-पुत्रों पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त डिविजनल हेड ड्राफ्ट्समैन कुलवंत राय सिंगला की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में खुलासा हुआ है कि उन्होंने खुदकुशी की थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक कुलवंत राय के पुत्र सरवेश कुमार की शिकायत पर सरदूलगढ़ पंजाब निवासी कस्तूरी लाल व उसके पुत्र विजय कुमार और राजीव कुमार के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने प्राथमिकी दर्ज की है।
सरवेश कुमार निवासी राम कॉलोनी सिरसा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया है कि उसके पिता कुलवंत राय सिंगला के नाम गांव खैरा, जिला मानसा में पुश्तैनी भूमि है। कस्तूरी लाल और उसके बेटे लंबे समय से इस जमीन पर कब्जा करने को लेकर को लेकर कुलवंत राय से झगड़ा और धमकियां देते थे। कई पंचायतों के बावजूद उनका व्यवहार नहीं सुधरा। 30 नवंबर 2025 को उसके पिता कुलवंत राय घर से बिना किसी को बताए निकल गए। शाम को हुडा पार्क के पास वाटर वर्क्स टैंक में उनका शव मिला।
सरवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उस समय सदमे में होने के कारण वह पुलिस को पूरी बात नहीं बता सका। बाद में पिता के कमरे की सफाई के दौरान बिस्तर के नीचे एक डायरी मिली, जिसमें सुसाइड नोट था। इस नोट में कुलवंत राय ने अपने हाथ से लिखा कि कस्तूरी लाल और उसके बेटों की लगातार जान से मारने की धमकियों व जमीन विवाद से तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं, सुसाइड नोट पर उनके हस्ताक्षर भी हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जांच के दौरान आगामी कार्रवाई की जाएगी।