फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Retired inspector's son's mobile phone and belongings found on canal track

Sirsa News: रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे का मोबाइल और सामान नहर की पटरी पर मिला

Sun, 28 Sep 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Sep 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector's son's mobile phone and belongings found on canal track
डबवाली। फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ दीपू शर्मा पारिवारिक विवाद तंग आकर शुक्रवार से लापता है। जितेंद्र की आखिरी लोकेशन राजस्थान कनाल पर लोकेशन मिली है। उनका मोबाइल व अन्य सामान भी वहां नहर की पटरी से मिला है। जितेंद्र घर से आखिरी बार यह कहकर निकला था कि 15 मिनट में लौट आऊंगा।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम साढ़े आठ बजे के बाद से उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोरों लगा दिया। एक तरफ नहर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आसपास के इलाके में भी तलाश की जा रही है। उनके पिता अशोक कुमार ने डबवाली थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत में जितेंद्र के सास-ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और पारिवारिक विवाद का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जितेंद्र ने अंतिम बार अपने घर पर कॉल की और वीडियो भेजी। उस वीडियो में जितेंद्र ने कहा कि मैं मर रहा हूं, ये मेरी अंतिम वीडियो है। बहनों से कहा कि बुजुर्ग मां-बाप का ख्याल रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन





जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जितेंद्र के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को एक शिकायत सौंपी है , जिस के आधार पर प्रारंभिक जांच में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक युवक के बारे कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच जारी है और लापता युवक जतिंद्र की तलाश जारी है।
दो बेटियों का पिता है जितेंद्र

42 वर्षीय जितेंद्र शर्मा की डबवाली में खाद-बीज की दुकान है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी 12 साल की है। उनके परिवार में दो सगी बहनें हैं और दोनों शादीशुदा हैं। पिता अशोक कुमार कृषि विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं।




ससुराल वालों पर संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप
जितेंद्र के पिता अशोक कुमार ने बताया कि जितेंद्र के ससुराल वाले पिछले कुछ समय से फ्रेंडस कॉलोनी में रह रहे हैं। आरोप है कि वह जितेंद्र की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी को भी जितेंद्र के खिलाफ उकसाया और बच्चों में भी उसके प्रति घृणा उत्पन्न कर दी। ससुराल वाले उनके घरेलू मामलों में भी दखलअंदाजी करते थे। इससे जितेंद्र इनसे तंग आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed