फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Responsible for lost sabotage: Tanwar

हार के लिए भितरघात जिम्मेदार : तंवर

Fri, 16 May 2014 11:24 PM IST
sirsa
sirsa Updated Fri, 16 May 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन

 सिरसा सीट से हार का सामना करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने अपनी हार के लिए भितरघात को जिम्मेदार ठहराया है। मतगणना केंद्र में इनेलो प्रत्याशी से काफी वोटों से पिछड़ जाने के बाद अशोक तंवर ने अपनी हार स्वीकार की और कहा कि पूरे प्रदेश में जबरदस्त भितरघात देखने को मिला है।

विज्ञापन


 उन्होंने कांडा बंधुओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ नेता जिन्होंने सरकार में रहकर गलत तरीके से रुपया कमाया और इस रुपये को चुनावों में बतौर सट्टा के रूप में लगाया। उन्होंने माना कि स्थानीय नेताओं की गुटबाजी भी हार के लिए किसी हद तक जिम्मेदार है। प्रदेश की 9 सीटों पर मिली हार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने इसे दस सालों से कांग्रेस सरकार के विरोध में लहर व अफसरशाही को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन



    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि अवसरवादी नेता चुनाव जीत कर आ रहे हैं। मोदी की लहर के बारे में तंवर ने कहा कि मोदी की कोई लहर नहीं है अगर होती तो सिरसा सीट पर क्यों नहीं दिखाई दी। यहां पर बीजेपी-हजकां उम्मीदवार तीसरे-चौथे नंबर की लड़ाई लड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तंवर ने साफ तौर पर कहा कि अफसरोें ने सरकार की योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहनाया। मुख्यमंत्री की घोषणा व रुपया आने के बावजूद नेजाडेलां से मल्लेवाला तक सड़क निर्माण नहीं करवाया गया। मुख्यमंत्री को अफसर शाही पर लगाम लगानी होगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने मतगणना केंद्र से जाते समय सभी को राम-राम की और वहां मौजूद स्थानीय नेताओं से कहा कि संगठन को कमजोर व भितरघात करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में ये लोग टिकट का सपना देखना छोड़ ही दें।

चरणजीत की जीत दुर्भाग्यपूर्ण

हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह की जीत सिरसावासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जो व्यक्ति एमएलए बनकर विधानसभा में एक बार भी जनता की आवाज नहीं उठा सका वो संसद में क्षेत्र की जानता के मुद्दे व उनकी आवाज क्या उठाएगा?

आप जितवा नहीं सके

मतगणना केंद्र से बाहर निकलकर हार से मायूस अशोक तंवर ने स्थानीय नेताओं से कहा कि ‘आपके कहने पर ही मैं  सिरसा आया था, मगर आप जितवा नहीं सके। आपमें कुछ कमियां रही जिसका खामियाजा उठाना पड़ा। तंवर की यह बात सुनकर विस चुनाव में टिकट के चाहवान होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहता, नवीन केडिया, डा.केवी सिंह सहित अन्य नेता सन्न रह गए। तंवर ने कहा यह सब मैं आपकों नहीं कह रहा शर्मा जी, सभी को कह रहा हूं। कार्रवाई जरूर होगी।

डॉ. सिंह बोले अच्छा जनाब

सिरसा के कांग्रेसी नेताओं पर अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद जब अशोक तंवर अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो मुख्यमंत्री के ओएसडी मीडिया डॉ.केवी सिंह ने अशोक तंवर से कहा ‘अच्छा जनाब...’


शहरी क्षेत्र में कांग्रेस हुई कमजोर

तंवर ने कहा कि चुनाव परिणामों से पता चला है कि शहरी क्षेत्रोें में कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ है। विस चुनाव से पहले कांग्रेस इसकी भरपाई कर लेगी। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में इनेलो कभी सीधी फाइट में नहीं थी। अंत में उन्होंने प्रदेश की जनता से दल बदलू व अवसरवादी नेताओं को वोट नहीं देने की अपील की।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed