फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Residents protested against the officials who came to install the tower of a private company

Sirsa News: निजी कंपनी का टावर लगाने आए अधिकारियों का मोहल्लावासियों ने किया विरोध

Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Residents protested against the officials who came to install the tower of a private company
टावर लगाने पहुंचे अधिकारियों का विरोध करते दुकानदार। संवाद ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। शहर के नाकौड़ा बाजार में एक व्यक्ति के घर की छत पर निजी कंपनी का टावर लगाने का दुकानदारों ने विरोध जताया। इसके चलते कंपनी अधिकारियों को बिना टावर लगाए ही लौटना पड़ा।
शहरवासी डॉ. पृथ्वी सिंह व वेद प्रकाश सहित अन्य ने बताया कि शहर के एक व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ के लिए अपने घर की छत पर निजी कंपनी का टावर लगवा रहा है। इसके लगाने से शहरवासियों को स्वास्थ्य संबंधी नुकसान होगा। टावर लगाने का स्थान रिहायशी क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया कि टावर लगने से क्षेत्र में रेडियो फ्रीक्वेंसी तरंगें निकलती है, जिसका सीधा नुकसान मनुष्य को होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टावर की तरंगों के कारण मनुष्य के डीएनए पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ सिरदर्द, थकान, अनिंद्रा तथा कैंसर जैसी घातक बीमारियां फैलती है। दुकानदारों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर शहर के रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर नहीं लगाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के विरोध को देखते हुए निजी कंपनी का टावर लगाने आए अधिकारियों व कर्मचारियों को बिना टावर लगाए वापिस लोटना पड़ा। इस अवसर पर डॉ. पृथ्वी सिंह, गौरव खुराना, राधेश्याम, डॉ. वेद प्रकाश, सनी खुराना, मनोज कुमार, गुरपाल सिंह, डॉ. बसंत कुमार, लवली सोनी, हरजीत सोनी व ललित कुमार सहित बड़ी संख्या में दुकादार व मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed