फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Repair of roads did not start even after work order, city council sent warning notice to contractor

Sirsa News: वर्क ऑर्डर के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं हुई शुरू, नगर परिषद ने भेजा ठेकेदार को चेतावनी नोटिस

Sun, 09 Apr 2023 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 09 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Repair of roads did not start even after work order, city council sent warning notice to contractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के सभी वार्डों के मुख्य सड़कों की मरम्मत के लिए दो भागों में बांटकर करवाने की योजना बनाई थी। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर के बाद दो ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया। लेकिन एक ठेकेदार ने काम ही शुरू नहीं किया। चार नोटिस भेजने के बाद अब नगर परिषद अधिकारियों ने ठेकेदार को आखिरी बार चेतावनी नोटिस जारी किया है।
यदि अब भी काम शुरू नहीं हुआ तो नगर परिषद अधिकारी टेंडर रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करेंगे। दूसरी तरफ आधे शहर में काम तो हुआ, लेकिन बारिश के कारण सभी सड़कें फिर उखड़ गईं। इन सड़कों की भी फिर से रिपेयर करवाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों की सड़कों की हालत खस्ताहाल होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में शिकायत पहुंचने पर नगर परिषद ने सर्वे करवाया। सड़कों की रिपेयर के लिए करीब छह महीने पहले योजना तैयार की गई। शहर के 31 वार्डों को दो भागों (वार्ड 1 से 15 और वार्ड 16 से 31) में बांटकर रिपेयर करवाने का टेंडर लगाया गया। दो ठेकेदारों को 25-25 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए। वार्ड 1 से 15 में ठेकेदार ने काम ही शुरू नहीं किया। ऐसे में नगर परिषद की ओर से 4 नोटिस भी ठेकेदार को जारी किए। इसके बावजूद अभी तक ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। अब नगर परिषद की ओर से संबंधित ठेकेदार को आखिरी बार चेतावनी नोटिस जारी किया है। यदि अब भी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया तो नगर परिषद अधिकारी ठेकेदार का ठेका रद्द करेंगे और नए सिरे से टेंडर कॉल करेंगे। इसके बाद ही काम शुरू हो सकेगा। ऐसे में वार्ड वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से अभी तक किसी भी ठेकेदार को रिपेयर की एवज में पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 से 31 वार्ड में नियम अनुसार नहीं करवाया काम, फिर से करवाने के आदेश
बताया जा रहा है वार्ड 16 से 31 तक के ठेकेदार ने काम तो शुरू करवा दिया, लेकिन उचित नियम अनुसार नहीं करवाया। ऐसे में शिकायत हुई तो जांच के आदेश हुए। प्रशासन ने जांच करवाई और दोबारा रिपेयर करवाने के आदेश दिए। अब इसका 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसी बीच बारिश आ जाने के कारण फिर से सड़कें उखड़ गईं। इसके बाद अब फिर से मरम्मत करवाने के आदेश जारी किए हैं।


10 करोड़ से बनने वाली गलियों का प्रस्ताव तैयार, मंजूरी का इंतजार
उम्मीद है कि जल्द ही सरकार की ओर से 10 करोड़ से बनने वाली गलियों के निर्माण को भी मंजूरी दे दी जाएगी। नगर परिषद की ओर से प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। इनमें करीब 56 गलियों का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। इनमें शहर के सभी 31 वार्डों की गलियां शामिल हैं।




सड़कों की रिपेयर के लिए वार्डों को दो भागों में बांटकर टेंडर जारी किया गया था। वार्ड 1 से 15 वाले ठेकेदार ने काम ही शुरू नहीं किया। उसे कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। अब आखिरी नोटिस भेजा गया है। अब भी काम शुरू नहीं किया तो वर्क ऑर्डर रद्द कर नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरी तरफ वार्ड 16 से 31 वाले हिस्से में काम करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। बारिश के कारण जो नुकसान हुआ है, उसकी दोबारा रिपेयर करवाई जाएगी। -प्रवीण दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed