फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Repair of civil hospital building did not start even after survey

सर्वे के बाद भी शुरू नहीं हुई नागरिक अस्पताल भवन की मरम्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Repair of civil hospital building did not start even after survey
नागरिक अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवारें। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रशासन की ओर से नागरिक अस्पताल के भवन का बड़े स्तर पर मरम्मत कार्य करवाया जाना है। भवन की स्थिति जांचने के लिए विभागों की टीमों ने एक माह पहले इसका निरीक्षण भी कर लिया है, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। फिलहाल भवन की दीवारों में जगह-जगह से सीमेंट गिर रहा है, जबकि कई जगह से तो बड़े हॉल भी हो चुके हैं।
नागरिक अस्पताल के भवन को करीब 40 वर्ष पहले बनाया गया था। अब इसकी स्थिति काफी खराब हो चुुकी है। इसके कारण यहां पर हादसे होने का डर बना रहता है। नागरिक अस्पताल के भवन की दीवारों में बड़े हॉल दिखाई दे रहे है, जबकि दो माह पहले ही अस्पताल की लैब की छत भी गिर गई थी। कई स्थानों से छत और दीवारें पूरी तरह से कंडम हो चुकी हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से इनकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से 200 बेड के नए भवन के निर्माण को लेकर जगह की तलाश की जा रही है, लेकिन बीते तीन वर्षों से अभी तक जगह का चयन तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूूडी ने एस्टीमेट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को भेजा
प्रशासन की ओर से अस्पताल के भवन की मरम्मत को लेकर नागरिक अस्पताल में टीम को भेज इसका सर्वे करवाया गया था और इसकी स्थिति जांची गई थी। ऐसे में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर टीम की ओर से इसकी स्थिति को देखकर एस्टीमेट तैयार किया गया था और उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेजी गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से एस्टीमेट को मंजूरी नहीं दी गई। इसके कारण काम अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज एक हजार मरीज करवाने पहुंचते है इलाज
नागरिक अस्पताल में अभी 100 बेड की सुविधा है। इसमें जांच करवाने के लिए हर रोज एक हजार के लगभग मरीज पहुंचते है। बेड की संख्या और जगह कम होने के कारण मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अस्पताल के भवन का बड़े स्तर पर मरम्मत कार्य करवाया जाना है। जल्द ही इसके मरम्मत का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। - डॉ. आरके दहिया, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा

अस्पताल के भवन का निरीक्षण करने के बाद एस्टीमेट स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया है। अभी तक मंजूरी नहीं दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगाने के बाद काम शुरू हो पाएगा। - कमलदीप राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed