फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   remors spread on social media, people gathered in markets

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह के कारण बाजारों में उमड़े लोग

Mon, 20 Apr 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
remors spread on social media, people gathered in markets
सिविल अस्पताल में फ्लू ओपीडी के लिए पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : Sirsa
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी चौकसी और सतर्कता और बढ़ा दी है। लेकिन लोग सामुदायिक दूरी का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को कोई दुकान न खुलने पर भी लोग बाजारों में एक साथ उमड़ पड़े। वहीं सिविल अस्पताल के फ्लू ओपीडी में जांच के लिए पहुंचे दुकानदार भी सामुदायिक दूरी नियम का उल्लंघन करते नजर आए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ ने इसे सबसे ज्यादा खतरनाक बताया है। कोरोना से निपटान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने करीब 75 हजार मास्क तथा 500 लीटर सैनिटाइजर जिले की सभी पीएचसी तथा सीएचसी में दिए हैं। वहीं विभाग ने करीब 10 हजार मास्क पुलिस कर्मियों को भी बांटे हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैली थी कि सोमवार से प्रशासन कुछ दुकानों अथवा आने जाने पर ढील देगा। लेकिन सोमवार को ऐसा कुछ नहीं हुआ, और बाजारों में लोगों की भीड़ एक साथ जरूर बढ़ गई। लोगों की भीड़ को देखते हुए शहर थाना पुलिस एसएचओ सुखबीर सिंह बाजारों में जाकर लोगों को समझाने लगे। जिले के सिविल अस्पताल में बनी फ्लू ओपीडी में भी दुकानदार अपनी जांच करवाने आए हुए थे, जिनके बीच किसी भी प्रकार की कोई सामुदायिक दूरी नहीं थी।
विज्ञापन

मास्क तथा सैनिटाइजर करवाए उपलब्ध
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सभी पीएचसी तथा सीएचसी में करीब 75 हजार मास्क तथा करीब 500 लीटर सैनिटाइजर पहुंचाया है। जहां आने वाले लोगों को मास्क दिया जाएगा और उसको सैनिटाइज भी किया जाएगा। जिले में आठ सीएचसी तथा 21 पीएचसी सेंटर हैं। जहां यह भी हिदायत दी गई है कि अगर कोई बिना मास्क आता है तो उसे पहले मास्क दो उसके बाद भी वह बिना मास्क है तो इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाओ। सीएमओ ने बताया कि अगर लंबा जीना है तो दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

499 लोगों ने फोन पर ली जानकारी
सिविल अस्पताल में कोरोना को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम में अभी तक 499 लोगों ने फोन कर जानकारी मांगी है। अधिकतर लोगों ने अपने खांसी जुकाम होने के लक्षण जाहिर किए हैं। कुछ लोग कोरोना के बारे में जानकारी ले रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि लोग जागरूक हो रहे हैं, जिससे वह फोन पर ही अपनी जानकारी ले रहे हैं और घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की अपनी ओर से पूरी तैयारियां है। हमारे डॉक्टर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। जिले के सभी सीएचसी तथा पीएचसी पर मास्क तथा सैनिटाइजर भेजे जा रहे हैं। लोगों को फोन पर भी जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग, सतर्क तथा चिंतित है। सामुदायिक दूरी के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल के फ्लू वार्ड में एक गार्ड की ड्यूटी लगा दी है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed