फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Relief: Isolation ward connected to oxygen center line in civil hospital

राहत ः नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन सेंटर लाइन से जोड़ा आइसोलेशन वार्ड

Sat, 01 May 2021 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Relief: Isolation ward connected to oxygen center line in civil hospital
सिरसा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण नागरिक अस्पताल में अब ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ने लगी है। खाली सिलिंडर की कमी के कारण नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन की सेंटर लाइन लगाई गई है। अस्पताल में अब अलग-अलग प्वाइंट से मरीजों को एक ही सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वार्ड में 56 मरीजों का इलाज चल रह हैै। रोजाना 100 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत हो रही है। ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर की कमी के चलते अस्पताल में प्राप्त मात्रा में सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहे थे, जिसके कारण अस्पताल में बार-बार ऑक्सीजन की किल्लत के कारण मरीजों की सांसे फूलती नजर आई। अब वार्ड में ऑक्सीजन सेंटर लाइन बिछाई के बाद एक सिलिंडर से कई मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

मरीजों को लगाए 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
ऑक्सीजन की किल्लत के कारण नागरिक अस्पताल में विभाग की ओर से मरीजों को 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए गए हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाने के बाद मरीज को सिलिंडर की जरूरत नहीं होत। मशीन अपने आप ही ऑक्सीजन तैयार करती है। कंसंट्रेटर एक मिनट में दो से पांच लीटर ऑक्सीजन तैयार करती है, जोकि सीधा मरीज को दी जाती है। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 15, ट्रायज वार्ड, महिला वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए गए हैं। इससे मरीजों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन सेंटर लाइन लगाई गई है। अब कई मरीजों को एक सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जा रही है, इससे ऑक्सीजन कम व्यर्थ होगी। आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए हैं, जिससे सिलिंडर की खपत भी कम हुई है। - डॉ. वीरेश भूषण, उप सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed