{"_id":"688fa3517da7837872081874","slug":"reconstruction-work-of-the-tuberculosis-department-building-continues-patients-are-troubled-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141911-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: क्षय विभाग के भवन का पुनर्निर्माण कार्य जारी, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: क्षय विभाग के भवन का पुनर्निर्माण कार्य जारी, मरीज परेशान
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ट्रामा सैंटर के कमरे में चल रहा टीबी विभाग नहीं लगा कोई साइन बोर्ड।
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में क्षय विभाग (टीबी विभाग) में भवन का पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। फिलहाल टीबी विभाग को ट्रामा सेंटर के एक कमरे में अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया गया है। यहां डॉक्टर और स्टाफ काउंसलिंग से लेकर दवाइयों के वितरण तक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
इस निर्माण कार्य के चलते अस्पताल में टीबी की दवा लेने के लिए आने वाले मरीजों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए कोई साइन बोर्ड या दिशा-निर्देश नहीं लगाए गए हैं, जिससे मरीज इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।अस्पताल में दवा लेने आने वाले टीबी मरीजों को यह पता नहीं चलता कि अब दवा कहां से मिलेगी।
मरीजों को पूछताछ करने के बाद ही सही जगह पहुंचना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में पहले से ही भीड़भाड़ रहती है और ऐसे में विभागीय शिफ्टिंग ने स्थिति और जटिल बना दी है। वहीं, टीबी विभाग से जुड़े फील्ड वर्क, जैसे रोगी की होम विजिट और निगरानी का काम भी फिलहाल प्रभावित हो गया है। स्टाफ का ध्यान अस्थायी व्यवस्थाओं और मरीजों की भीड़ संभालने में ही लगा हुआ है।
विज्ञापन
24 लाख रुपये की आएगी लागत
क्षय विभाग के भवन के पुनर्निर्माण कार्य पर कुल 24 लाख रुपये की लागत आ रही है। इस राशि से क्षय विभाग में रंग-रोगन, फर्श और बिजली संबंधित सभी छोटे-बड़े कामों को किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -नागरिक अस्पताल में क्षय विभाग में पुनर्निमाण का कार्य चल रहा है। इससे थोड़ी परेशानी तो आ रही है। कोशिश है कि कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि मरीजों को परेशानी न आए। - डॉ. प्रतीक कुमार, क्षय रोग विभाग।