{"_id":"67097b9d053bc0ef1702dd14","slug":"ravana-dahan-will-be-held-at-two-places-selja-will-be-the-chief-guest-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127017-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो स्थानों पर होगा रावण दहन, सैलजा होंगी मुख्यातिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो स्थानों पर होगा रावण दहन, सैलजा होंगी मुख्यातिथि
Sat, 12 Oct 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
रामलीला में प्रस्तुति के दौरान युद्ध करते सुग्रीव और बाली ।
सिरसा। सिरसा में दो स्थानों पर दशहरा पर्व को लेकर रावण दहन होगा। श्री विष्णु क्लब व श्री रामा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोनों ही कार्यक्रमों में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा मुख्यातिथि के तौर पर
भाग लेंगी।
श्री विष्णु क्लब के प्रधान दीपक सेठी ने बताया कि 12 अक्तूबर को दशहरे के दिन शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम का भव्य रथ भव्य देखने योग्य होगा। महाराजा बैंड के माध्यम से बरेली से मंगवाया गया है। बैंड व स्थानीय बैंड प्रभु श्रीराम की महिमा का व्याख्यान करेंगे। चत्तरगढ़पट्टी के पास बाईपास रोड पर रावण व मेघनाद के पुतले 70-70 फीट के होंगे। खास बात ये भी है कि सहारनपुर के कलाकारों की आतिशबाजी दशहरे में देखने योग्य होगी। वहीं दूसरी ओर श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 75 वें दशहरा महोत्सव के अवसर पर कंगनपुर रोड पर रावण दहन किया जाएगा।