{"_id":"673cc893bd8a05360d0889a0","slug":"ration-card-holders-will-have-to-get-e-kyc-done-by-november-30-fake-customers-will-not-be-able-to-take-ration-sirsa-news-c-128-1-svns1027-128830-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राशन कार्डधारकों को 30 नवंबर तक करानी होगी ई केवाईसी, फर्जी ग्राहक नहीं ले पाएंगे राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राशन कार्डधारकों को 30 नवंबर तक करानी होगी ई केवाईसी, फर्जी ग्राहक नहीं ले पाएंगे राशन
Tue, 19 Nov 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला के राशन कार्ड धारकों को पीओएस मशीन पर ई केवाईसी करानी होगी। सरकार ने इसके लिए 30 नवंबर की समय अवधि तय की है।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार का कहना है कि सिरसा जिले में कुल 497 राशन डिपो पर 10 लाख 67 हजार 556 राशन लाभार्थियों की संख्या में से 47.25 प्रतिशत लाभार्थियों की बायोमेट्रिक कैप्चर की जा चुकी है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा डिपो संचालक और राशन लाभार्थियों का शीघ्र अति शीघ्र ईकेवाईसी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा लगातार इस पर निगरानी रखी जा रही है। शत प्रतिशत ई केवाईसी होने से फर्जी ग्राहक डिपो से राशन नहीं ले पाएंगे। ई केवाईसी का कार्य इस वर्ष में माह नवंबर 2024 के अंत तक पूरा किया जाना है।
मुकेश कुमार का कहना है कि पूर्व में राशन लाभार्थियों की ई केवाईसी का कार्य माह फरवरी 2024 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब सरकार ने यह कार्य 30 नवंबर 2024 तक शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए हैं। ई केवाईसी के होने से सभी लाभार्थियों का रिकॉर्ड विभाग के पास ऑनलाइन पहुंच जाएगा, इससे किस राशन कार्ड से कितने लाभार्थी जुड़े है, इसकी सही-सही जानकारी विभाग तक पहुंच जाऐगी। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने उपभोक्ताओं का आह्वान किया है कि वे वे शीघ्र अति शीघ्र ई केवाईसी पूरी करवा ले ताकि उन्हें राशन लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। ईकेवाईसी करवाने के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड के साथ नजदीकी डिपो धारकों के पास जाकर वहां पीओएस मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर अपनी पहचान सत्यापित करवानी होगी। इसके बाद आपकी ई केवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।