फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ration card holders should get e-KYC done by June 30

Sirsa News: राशन कार्ड धारक 30 जून तक करवाएं ई-केवाईसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ration card holders should get e-KYC done by June 30
सिरसा। सरकार की ओर से पीओएस मशीन में शत प्रतिशत ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसके तहत सभी लाभार्थियों को 30 जून तक अपने पीओएस मशीनों पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में राशन प्राप्त कर रहे कुल 485 पीओएस मशीनों के माध्यम से 9,71,245 लाभार्थियों में से 56.63 प्रतिशत लाभार्थियों की बायोमेट्रिक पहचान दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

इस पर विभाग की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। शत प्रतिशत ई-केवाईसी होने से फर्जी लाभार्थी डिपू से राशन नहीं ले पाएंगे। उन्होंने राशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को 30 जून से पहले-पहले अनिवार्य रूप से पूरा कर लें, ताकि राशन लाभार्थियों को राशन लेने में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के होने से सभी लाभार्थियों का रिकॉर्ड विभाग के पास ऑनलाइन पहुंच जाएगा, इससे किस राशन कार्ड से कितने लाभार्थी जुड़े हैं, इसकी सही-सही जानकारी विभाग तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थी शीघ्र अति शीघ्र अपनी ई-केवाईसी पूरी करवा लें, ताकि उन्हें राशन लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-केवाईसी करवाने के लिए लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी डिपोधारक के पास जाकर वहां पीओएस मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर अपनी पहचान सत्यापित करवानी होगी, इसके बाद ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed