फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   raodways did not get permission to run rajsthan

रोडवेज को नहीं मिली परमीशन, बिना नियम दौड़ रहीं निजी बसें

Thu, 02 Jul 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
raodways did not get permission to run rajsthan
बस अड्डे के बाहर खड़ी निजी बस। - फोटो : Sirsa
जिले में निजी बसों के संचालन के लिए एक ओर तो परिवहन मंत्रालय ने पूरे नियम प्रबंधों के साथ हरी झंडी दे दी है। बावजूद इसके निजी बस कर्मचारी पहले दिन ही नियमों का उल्लंघन करते नजर आए और बिना कोई नियम माने यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते रहे। इसके साथ ही न ही किसी चालक ने मास्क का प्रयोग किया और न ही परिचालक ने तो सवारियां कहां से सामाजिक दूरी रख पातीं। वहीं जिला आरटीए कार्यालय को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी कि अनुमति आने से पहले ही निजी बस सेवाएं वह भी राजस्थान के लिए शुरू हो चुकी थीं।
विज्ञापन

विभाग ने निजी बसों तो अनुमति दे दी, लेकिन रोडवेज विभाग को अभी भी राजस्थान के लिए अनुमति नहीं मिल पाई है। जिले में कुल 94 निजी बसें हैं, जिनमें एक चौथाई बसें ही रूटों पर चलनी हैं। परिवहन मंत्रालय के आदेशानुसार जिले में एक तिहाई निजी बसों का संचालन किया गया है। बसों के चलने के साथ ही विभाग ने हिदायतें भी जारी की, जिसका पालन कर निजी बस संचालक अपनी बसें चला सकते हैं। लेकिन जिले में सभी निजी संचालक अपनी मनमानी करते हुए सभी नियमों को ताक पर रख बसों को रूटों पर दौड़ा रहे हैं। इस दौरान ना ही निजी बसों में कोई सवारियों की जानकारी ली जा रही और न ही किसी सवारी अथवा चालक परिचालक पर सामाजिक दूरी और मास्क लगाने का नियम लागू हो रहा है।
विज्ञापन

बसों में बाहर से बैठा रहे सवारियां
निजी बस चालक और परिचालक बस को अड्डे के अंदर नहीं लेकर जा रहे हैं और ना ही काउंटर पर लगा रहे हैं। निजी बस चालक बाहर से सवारियां बैठाकर रवाना हो रहे हैं, जिसमें न ही तो कोई सवारी की स्क्रीनिंग हो रही है और न ही कोई सवारी का रिकॉर्ड बन रहा है। जबकि दिए गए नियमों के अनुसार बसों को हर बार सैनिटाइज करना पड़ेगा और बस में जाने वाली सभी सवारियों की जानकारी लेकर स्क्रीनिंग करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमति से पहले ही चलीं बसें
जिले में सिरसा डिपो की रोडवेज बसों को राजस्थान के लिए तो अनुमति नहीं मिली, लेकिन निजी बसें राजस्थान के रूटों पर रवाना होने लगी है। वहीं निजी बसों को जब अनुमति नहीं मिली थी तो उस समय भी बस चालक परिचालक बाहर से सवारियां भरकर राजस्थान के नोहर भादरा ले जाते थे। लेकिन आरटीए विभाग को भी इस बारे में कोई भनक नहीं लगी। जिससे बसें बिना किसी अनुमति और नियमों के चलती रही।

हमारे पास आदेश आ गए हैं। जो भी निजी बस में सवारी जाएगी उसका रिकॉर्ड रखा जाएगा और बस को भी सैनिटाइज करवाया जाएगा। बसें अंदर नहीं आ रही हैं इस पर वह कुछ नहीं कर सकते, आरटीए विभाग को ही संज्ञान लेना होगा।
- राकेश कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed