फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ranjeet singh minister

गुरुग्राम की तर्ज पर रानियां विकास की पटरी पर दौड़ेगाः रणजीत सिंह

Sun, 12 Jan 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
ranjeet singh minister
ranjeet singh minister - फोटो : Sirsa
प्रदेश के बिजली एव अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने रानियां हल्का के कई गांवों को दौरा करने के उपरांत अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रानियां हलके में पिछले 20 साल भी में इतने काम नहीं हुए होंगे जितने की आने वाले 5 साल में करवाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद रानियां शहर गुरुग्राम जैसे शहरों की तरह चमचमाएगा। उन्होंने कहा कि रानियां में जल्द ही नया वाटर वर्कस बनवाया जाएगा जिसके बाद शहरवासियों को स्वच्छ नहरी पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर बिजली मंत्री ने आमजन की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बिजली मंत्री ने कहा कि रानियां हलके के विकास में कोई भी कौर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के मात्र 55 दिन दिनों के अंतराल में व्यवस्था परिवर्तन नजर आने लगी है और आने वाले समय में आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा। जिसे देख कर हरियाणा प्रदेश की चर्चा पूरे देश.विदेश में होगी। इस अवसर पर प्रो बूटा सिंह, पार्षद दीपक गाबा, स्वर्ण सिंह जज, गुरमेल सिंह, नरेंद्र गांबा, पूर्व चेयरमैन सुभाष नेहरा, पार्षद सलवंत सिंह, सरपंच राम सिंह सहारण, सरपंच बालासर धर्मपाल, रवि मोंगा, पार्षद राजेश दक्कन, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मुख्त्यार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

रणजीत सिंह आज भी पहले वाला ही रणजीत सिंह है मेरे दरवाजे 24 घंटे आपके लिए खुले हैं : चौ. रणजीत सिंह
हरियाणा के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने रविवार को रोडी की जनसभा में कहा कि कांग्रेस अब गुजरे जमाने की बातज हो गई है। मनोहर सरकार प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास करवा रही है। आने वाले 5 वर्षाें में विकास के मामले में और तेजी लाई जाएगी। इस समय विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस के नेता सिर्फ झूठी वाहवाही लूटने के लिए ऊल-जलूल ब्यानबाजी ही कर सकते हैं। चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि जिला में विकासात्मक कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके साथ-साथ हलके में बिजली समस्या के अलावा नहरी एवं पेयजल व सडक़ों से सबंधित मांगों को भी सबंधित मंत्री से बातचीत कर उसे पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष तक विकास कार्यों दोगुनी तेजी से होंगे और हलके के साथ-साथ पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह आज भी पहले वाला ही रणजीत सिंह है। उनके दरवाजे 24 घंटे आपके लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि ये न सोचें कि सभी विकास कार्य रानियां हलके में ही होंगे। रानियां अकेला नहीं सभी हलके उनके ही हैं। इस मौके पर गगनदीप सिंह, सूर्य प्रकाश, पूर्व सरपंच रोड़ी सुभाष जिंदल, सरदार तरसेम सिंह, नाजर सिंह, अवतार सिंह सुरतिया, बुटा सिंह, बंता सिंह, हरबंश सिंह, शेेर सिंह, डॉ. तेजा राम गोयल, बृजलाल जैन, जगसीर सिंह बडागुढ़ा, श्याम लाल मेहता, जगदेव सिंह साहुवाला, अजायब सिंह गिल्लाखेड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed