फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ramesh Mehta, head of the crown of the head sentence

रमेश मेहता के सिर सजा प्रधान का ताज

Fri, 25 Apr 2014 12:44 AM IST
sirsa
sirsa Updated Fri, 25 Apr 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
 जिला बार एसोसिएशन का चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रधान पद पर एडवोकेट रमेश मेहता ने पिछली बार मात्र एक मत से हारे एडवोकेट संजय को 22 मतों से हरा दिया। वे आठवीं बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए हैं।
विज्ञापन


सचिव पद पर एडवोकेट मधुर कंबोज ने एडवोकेट जगजीत टाडा को पराजित किया। वे 110 मतों से विजयी हुए। मतदान बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे समाप्त हुआ। 886 मतदाताओं में से 803 ने वोटिंग की। निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंगला ने बताया कि सचिव पद के विजेता मधुर कंबोज को 803 वोटों में से 453 वोट मिले और जगजीत टाडा को 343 प्राप्त हुए।
विज्ञापन


 छह मतदाताओं ने सचिव पद दोनों प्रत्याशियों को नकारते हुए ‘नोटा’ पर मोहर लगाई और एक वोट रद्द हुआ। बार एसोसिएशन के नए प्रधान चुने गए। एडवोेकेट रमेश मेहता को 803 में से 347 वोट, संजय गोयल को 325 और एडवोकेट भीष्म पितामह को 126 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नोटा’ पर पांच मतदाताओं ने मोहर लगाई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधान पद पर हारने वाले संजय गोयल के कुछ समर्थकों की आंखों में आंसू आ गए। रमेश मेहता ने भी बड़ी सादगी के साथ बार सदस्यों की बधाई स्वीकार की। सिरसा जिला बार एसोसिएशन के आठवीं बार प्रधान बने रमेश मेहता ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अधिवाक्ताओं के चेंबर की समस्या को दूर करने की होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed