फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rakshabandhan get together organized

Sirsa News: रक्षाबंधन मिलन समारोह आयोजित

Sun, 18 Aug 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 18 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan get together organized
सिरसा। हलका डबवाली के विधायक अमित सिहाग ने शनिवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रक्षा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने व उनकी धर्मपत्नी ने सैकड़ों महिलाओं से राखी बंधवाई। सिहाग ने कहा कि आज भी हमारे समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं दिया जाता। घर संभालने से लेकर व्यवसायिक जिम्मेदारी निभाने के बाद भी उन्हें समानता के हक से वंचित रखा जाता है। उन्होंने कहा कि आपका भाई होने के नाते सामूहिक प्रयासों से इस सोच को बदलने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर रोडवेज ने बहनों के लिए की विशेष व्यवस्था
सिरसा। रक्षाबंधन के दिन बहनों को भाई तक पहुंचाने के लिए रोडवेज निगम ने विशेष तैयारी की है। रोडवेज निगम की ओर से सभी लंबे और छोटे सभी मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी। सरकार की ओर से हर साल महिलाओं को रोडवेज में रक्षाबंधन के दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है, लेकिन बसों की संख्या में कमी के कारण कई बहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी के मद्देनजर इस बार सिरसा के रोडवेज निगम ने पहले से ही तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


जिले के रोडवेज बेड़े में कुल 233 बसें हैं। इनमें 187 बसें सिरसा डिपो, डबवाली डिपो में 46 और किलोमीटर योजना के तहत 32 बसें अनुबंधित हैं। जिले में 24 मिनी बसें भी संचालित हैं। इनके लिए 305 चालक और 319 परिचालक तैनात हैं। रक्षाबंधन के दिन हिसार, सिरसा, फतेहाबाद मार्ग पर अधिक बसों को चलाया जाएगा। जिस मार्ग पर सवारियों की संख्या अधिक होगी वहां पर अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed