फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rainy drain is clogged with dirt, people are troubled

Sirsa News: बरसाती नाला गंदगी से अटा, लोेग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rainy drain is clogged with dirt, people are troubled
गंदगी से अटा पड़ा डबवाली रौड का बरसाती नाला।
सिरसा। शहर में कभी डबवाली रोड मुख्य हाईवे में शामिल था। यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए बीएंडआर विभाग ने बरसाती नालों का निर्माण किया। इसके बाद सफाई के लिए नगर परिषद को बीएंडआर ने हैंडओवर कर दिया। अब आलम यह है कि बरसाती नाला चतरगढ़पट्टी फाटक से चौटाला हाउस के बीच में एक किलोमीटर एरिया में ही खुला है। जो पूरी तरह से गंदगी से अटा पड़ा है।
विज्ञापन


ऐसे में यह नाला आमजन के लिए सरदर्द बन गया है। बदबू के कारण लोगों का आसपास रहना मुश्किल हो गया है। इसी समस्या के समाधान के लिए पूर्व पार्षद राजकुमार उर्फ राजू सोमवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। उनके साथ डबवाली रोड के कई दुकानदार भी थे और उन्होंने मांग की कि बरसाती नाले की सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन


सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी बरसाती बरसाती नाले में जा रहा है। जबकि नाला पहले ही पॉलीथिन व अन्य गंदगी से अटा पड़ा है। इस कारण 30 से ज्यादा दुकानदारों और आसपास के कॉलोनी के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं नगर परिषद कार्यालय के अधिकारी भी एक विंग से दूसरी विंग में उनके चक्कर कटवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार पार्षद ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप लोग सफाई करोगे या मुझे कोई अन्य कदम उठाना पड़ेगा। दुकानदार इतने परेशान हो चुके हैं, वहां पर धरना लगाना पड़ेगा। इसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समाधान करवाया जाएगा।

किसी काम का नहीं है बरसाती नाला

नगर परिषद ने बरसाती नाले की जगह शहर में पानी निकासी के लिए मुख्य बरसाती लाइन डाल दी है। रेलवे लाइन के साथ-साथ बने इस बरसाती नाले का कोई औचित्य नहीं रहा है। हालांकि, बरसाती के दिनों में सड़क के पानी की निकासी इसी नाले से होती है, लेकिन इसका पानी आगे चौटाला हाउस के पास बनी माइनर में नहीं जाता है। क्योंकि माइनर से पहले ही नाले के ऊपर दुकानदारों ने रैंप बनाकर उसे बंद कर दिया है। वहीं, माइनर में भी पाइपलाइन बिछा दी गई है।

ढका नहीं होने से ज्यादा फैल रही गंदगी

बीएंडआर के बनाया नाले को पूरी तरह से कवर नहीं किया गया है। यह जगह जगह से खुला पड़ा है। यह पूरी तरह से प्लास्टिक व गंदगी से भरा हुआ है। सफाई कर्मचारी भी इसका फायदा उठाते हुए पॉलीथिन व गंदगी इसमें डाल देते हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से सीवरेज ओवर फ्लो होने के कारण दूषित पानी इसमें जा रहा है। इससे नाला पूरी तरह से भर गया है।



--------------------नाले की सफाई के लिए इंजीनियरिंग विंग की ओर से कार्य करवाया जाएगा। नाले की सफाई का कार्य वही करवाएंगे।
- जयवीर सिंह, सीएसआई नगर परिषद

-- -------------------

बीएंडआर की ओर से नाले का निर्माण किया गया था। देखरेख का कार्य हमारे पास है। नाले की सफाई के लिए जेई को सफाई का कार्य करवाने के लिए प्रक्रिया अमल में लाने को कहा जाएंगा।

- अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article