{"_id":"6689d316b4b787b6150e27e4","slug":"rain-exposed-drainage-arrangements-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-122265-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बारिश ने खोली जलनिकासी के इंतजामों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बारिश ने खोली जलनिकासी के इंतजामों की पोल
विज्ञापन
सिरसा/रोड़ी। जिले में शनिवार को मानसून की बारिश ने लोगों को भिगो दिया। जिले में औसतन 14 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश आने से जहां लोगों को भीषण उमस से भी निजात मिली है, वहीं शहरी क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद धूप भी निकली। जिससे कुछ देर तक उमस का माहौल रहा, लेकिन शाम को हवा चलने से मौसम फिर से खुशगवार हो गया।
सिरसा में सुबह करीब साढ़े 9 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश आरंभ हो गई। बारिश करीब एक घंटे तक चलती रही और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश जिले के हर क्षेत्र में हुई है। बारिश के कारण शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही। जिनमें शहर के सुरखाब चौक, डबवाली रोड, हिसार रोड, सांगवान चौक, जनता भवन रोड, हिसारिया बाजार, आंबेडकर चौक, कंगनपुर रोड व बस स्टैंड के पास भारी जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुरखाब चौक व डबवाली रोड पर तो 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया। वहीं अन्य क्षेत्रों में 1 से 2 फीट तक पानी भर गया। कंगनपुर रोड पर सड़क टूटी होने से लोगों को आवाजाही में अधिक परेशानी हुई। यहां पर सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन फंसते नजर आए।