फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rahul Gandhi is creating drama, did not tell who got the votes: Vij

ड्रामे कर रहे राहुल गांधी, वोट किसे पड़े यह नहीं बताया : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is creating drama, did not tell who got the votes: Vij
सिरसा। पेड़ काटने के मामले में  मंत्री अनिल विज उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सिरसा से इस बारे में ब
सिरसा। बिजली, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने सिरसा पहुंचे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में वोट चोरी मामले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इतने ड्रामे किए हैं, इतनी वोटर लिस्ट दिखाई है। ये वोटर लिस्ट बनाई किसने, वोट किसको डली नहीं दिखाई।
विज्ञापन


विज ने कहा कि हमारे देश में चुनाव आयोग अधिकृत किया हुआ है। मतदान के समय सभी पार्टियों के पोलिंग एजेंट बैठाए जाते हैं। इनके पोलिंग एजेंट क्या रहे थे। यह फर्जी सूची इन्होंने ही बनाई हैं, कहीं गलत होता है तो पोलिंग एजेंट से शिकायत करें। कई जगह कांग्रेस के विधायक और सांसद हैं। उन्होंने कहा कि ये झूठ की बुनियाद पर अपनी नाकामियों को छुपाना चाहते हैं। जनता ने इन्हें नकार दिया है। राहुल गांधी ने बिहार में उलटा सीधा होकर जोर लगाया, उसे जनता ने नकार दिया। असम विधानसभा के बहुविवाह पर प्रतिबंध बिल पर उन्होंने कहा कि अच्छा बिल पास किया है। हमारे देश की परंपरा यही है और सभ्यता भी रही है। हमारा देश इसी परंपरा को मानता है।
विज्ञापन






पंजाब कभी उन्नत राज्य था, आज कर्ज में दबा



पंजाब के मुख्यमंत्री के हरियाणा के लिए दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवंत मान अपने प्रदेश की कोई बात नहीं करते हैं। उनके प्रदेश में क्या हो रहा है, वहां की क्या हालत है। पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य था, आज वह कर्ज में दबा हुआ है। उन्हें वह नजर नहीं आता है। हरियाणा में पोल टूट गया है तो उसकी जांच करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








---



मैं कभी सीएम नहीं बनना चाहता था



कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हाेंने कभी सीएम बनने की चाहत नहीं रखी। दिल्ली में मंत्रालय बंटते हैं, मुख्यमंत्री व मंत्री बनाए जाते हैं। वे इसके लिए आज तक दिल्ली नहीं गए। पार्टी मेरी काबिलियत देखकर जो दायित्व देगी, वहीं कर पाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि सरकार में मेरे आदेशों की पालना नहीं होती। मैं बैठक में गलत करने वाले को नहीं छोड़ता और अब हर माह के आखिरी शुक्रवार को सिरसा आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed