फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rahul Gandhi before the word agriculture

राहुल गांधी को कृषि शब्द के पहले अक्षर ‘क’ का भी ज्ञान नहीं : दुष्यंत

Sun, 04 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi before the word agriculture
पत्रकारों से बातचीत करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Sirsa
राहुल गांधी को कृषि शब्द के पहले अक्षर क के बारे में भी ज्ञान नहीं है। पंजाब और हरियाणा के दौरे पर आ रहे राहुल गांधी केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं है। यह बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वह रविवार को सिरसा स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कृषि कानूनों पर भोले भाले किसानों को गुमराह कर रही है। प्रदेश के किसान जागरूक हैं और वे कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं है। किसान को भलीभांति पता है कि उनके हित किनके हाथों में सुरक्षित है। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस ने आजतक किसानों को खुशहाल बनाने व उनकी आमदनी बढ़ाने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल किसानों के हित में क्रांतिकारी निर्णय लिए बल्कि अबतक का रिकॉर्ड मुआवजा राशि किसानों को दी गई है।
विज्ञापन

नॉन एमसीपी की धान बिक रही 2100 रुपये प्रति क्विंटल
दुष्यंत ने कहा कि चार दिन से पूरे राज्य में नॉन एमसीपी की धान की किस्म 1509 आज 2100 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि कॉटन भी अच्छे दाम पर बिक रहा है। आगामी रबी सीजन की गेहूं की फसल पर केंद्र सरकार ने 50 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देकर यह जाहिर कर दिया है कि किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरोदा उपचुनाव पर अंतिम फैसला जल्द
बरोदा उपचुनाव के बारे में कहा कि दोनों ही संगठनों (जजपा व भाजपा) का दोनों पार्टियों के प्रदेशाध्यक्षों का समन्वय लगातार जारी है, जल्द ही अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए उनके दरवाजे हर समय खुले हैं। वे स्वयं किसान हैं और वे किसानों के हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed