फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rage march wearing PPE kit, worsened condition of 4 women, one fell unconscious in front of the secretariat

पीपीई किट पहन निकाला रोष मार्च, 4 महिलाओं की बिगड़ी हालत, एक बेहोश होकर सचिवालय के आगे गिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rage march wearing PPE kit, worsened condition of 4 women, one fell unconscious in front of the secretariat
सिरसा। कोरोना काल में अनुबंध आधार पर रखे गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को रिलीव करने के विरोध में शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। तेज धूप और गर्मी में पीपीई किट पहन शहर में रोष मार्च निकाल रहीं चार प्रदर्शनकारी महिला कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। लघु सचिवालय के पास पहुंचते ही एक महिला प्रदर्शनकारी बेहोश होकर गिर पड़ी, जबकि अन्य तीन महिलाओं को छाया में बिठाकर पानी पिलाया गया। पीपीई किट उतारने के कुछ समय बाद महिलाओं की जान में जान आई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हटाए गए 71 कोविड कर्मचारियों को वापस काम पर रखने, कौशल रोजगार निगम को भंग करने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कोविड व स्वास्थ्य विभाग के ठेेकारत कर्मचारियों ने बस स्टैंड के समक्ष पार्क में एकत्र हुए। इस मौके पर किसान संगठनों ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया। दोपहर एक बजे उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने के लिए सभी कर्मचारी पैदल रोष मार्च निकालते हुए बस स्टैंड के समक्ष से रवाना हुए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से हटाई गई महिला कोविड कर्मचारियों और एक पुरुष ने पीपीई किट पहन रखी थी। गर्मी अधिक होने के कारण सभी कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लघु सचिवालय की दूरी अधिक होने के कारण चारों महिलाओं की हालत बिगड़ गई। लघु सचिवालय के आगे लगे बैरिकेड के पास एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके कारण अन्य कर्मचारियों में भी भय की स्थिति पैदा हो गई। अन्य महिलाओं ने बेहोश हुई महिला की पीपीई किट को उतार दिया और पानी से उसके मुंह पर छींटे मारे। करीब 15 मिनट बाद महिला की स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में सीटीएम को सौंपा मांग पत्र
लघु सचिवालय के समक्ष पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के गेट के आगे धूप में ही धरना दे दिया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शनकारी यहां पर डीसी को मांग पत्र सौंपने की जिद पर अड़े रहे। उपायुक्त के बैठक में होने की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों ने एक घंटे बाद सीटीएम अजय सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेज दिया और धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शन के दौरान एग्रीकल्चर, मेकेनिक, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अप्रैल के बाद आंदोलन करने की दी चेतावनी
सोमवार को हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ की रही। बैठक के दौरान कोविड कर्मचारियों में से जिला कन्वीनर का भी चुनाव किया गया। वहीं सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेश भाकर ने बताया कि कोविड कर्मचारियों में नीतू, सुमन, अपर्णा को कन्वीनर चुना गया है। 20 अप्रैल को सर्व कर्मचारी संघ, कोविड से हटाए गए कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के ठेकारत कर्मचारी कैथल में बैठक करेंगे। अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता तो 20 अप्रैल के बाद वह राज्य स्तरीय आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, लखा सिंह अलीकां, रोशन लाल सुचान, मोनिका, सुमन, प्रेमपाल, सोहन सिंह, रमेश कुुमार आदि उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान गर्मी के कारण चक्कर खाकर गिरी स्वास्थ्य विभाग से हटाई गई कर्मचारी।

प्रदर्शन के दौरान गर्मी के कारण चक्कर खाकर गिरी स्वास्थ्य विभाग से हटाई गई कर्मचारी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed