फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Quit tobacco, add life... pledged to promote tobacco free lifestyle

Sirsa News: तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो...तंबाकू मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Quit tobacco, add life... pledged to promote tobacco free lifestyle
तंबाकू के नशे के विरूद्ध शपथ लेते हुए विद्या​र्थी व ​शिक्षक। 
सिरसा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को जेसीडी मेमोरियल कॉलेज सिरसा ने तंबाकू और अन्य हानिकारक व्यसनों को छोड़ने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। तंबाकू का सेवन न करने और तंबाकू-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ ली।
विज्ञापन








इस दौरान जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तंबाकू के उपयोग के खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा शुरुआत में लोग तंबाकू का सेवन शौक के लिए करते हैं, लेकिन समय के साथ यह एक घातक लत बन जाता है जो जीवन का दुश्मन बन जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी से तंबाकू के गंभीर परिणामों को समझने और स्वस्थ जीवन के लिए बेहतर विकल्प चुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की तंबाकू की तंबाकू एक धीमा जहर है जो धीरे-धीरे व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है। इसमें निकोटीन और अन्य हानिकारक रसायन होते हैं जो न केवल फेफड़ों और हृदय को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण भी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंबाकू का सेवन करने वाले लोग श्वसन संबंधी समस्याओं, हृदय रोगों और स्ट्रोक का शिकार होते हैं, क्योंकि यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है, जिससे जीवन की गुणवत्ता और आयु कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि तंबाकू के पैकेटों पर कैंसर के जोखिम की चेतावनी और चित्रों के बावजूद कई लोग इस खतरनाक आदत के शिकार हो रहे हैं।

इसके लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता है ताकि युवाओं को तंबाकू और अन्य व्यसनों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा की तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो, स्वस्थ शरीर, सुखी मन पाओ।


सोचने की क्षमता को प्रभावित करता है तंबाकू

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शिखा गोयल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा तंबाकू का सेवन हमारे स्नायु तंत्र और मस्तिष्क की सोचने की क्षमता को प्रभावित करता है। हाल के कुछ अध्ययनों में वैश्विक स्तर पर बढ़े हार्ट अटैक के लिए धूम्रपान को भी एक संभावित कारक बताया गया है। उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए तंबाकू से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की एंटी टोबैको सेल के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शपथ ली। इसमें उन्होंने न केवल स्वयं तंबाकू से दूर रहने, बल्कि दूसरों को भी इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने का प्रण लिया। उन्होंने संकल्प लिया कि हम न तो स्वयं तंबाकू का सेवन करेंगे और न ही दूसरों को इसकी लत में पड़ने देंगे। हम अपने आसपास के लोगों को तंबाकू के खतरों के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed