{"_id":"65f32f9b240a897a2f055d3e","slug":"questions-outside-the-topic-asked-in-mathematics-paper-sirsa-news-c-128-1-sir1002-116735-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गणित के पेपर में पूछे गए विषय से बाहर के प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गणित के पेपर में पूछे गए विषय से बाहर के प्रश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। राजकीय स्कूलों में चल रही सत्र 2023-24 की परीक्षाओं में विद्यार्थियों से आउट ऑफ सिलेब्स प्रश्न पूछे जा रहे हैं। शिक्षा विभाग को इस बात की खबर तक ही नहीं है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। अधिकारी का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो वो संज्ञान लेंगे।
जिले में सभी राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। कक्षा 11वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों से आउट ऑफ सिलेब्स प्रश्न पूछे जा रहे हैं। जिसके चलते विद्यार्थियों को परिणाम की चिंता सता रही है कि वो पास होंगे भी या नहीं। बता दें कि विभाग की ओर से 5 मार्च को 11वीं कक्षा की गणित की परीक्षा ली गई थी। जिसमें करीब 14 नंबर के प्रश्न विषय से बाहर के आए। जिसका मौके पर विद्यालयों की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। ऐसे में विद्यार्थियों को 14 नंबरों का पेपर आउट ऑफ सिलेब्स देना पड़ा। ऐसे में अब विद्यार्थियों को अपने परिणाम की चिंता सता रही है।
हसला ने पत्र लिख करवाया अवगत
हसला (हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन) के स्टेट जनरल सेक्रेट्री अमित मनहर ने बताया कि 2023-24 सत्र की राजकीय स्कूलों में चल रही परीक्षाओं के दौरान 11वीं कक्षा के गणित विषय के प्रश्न पत्र में 80 में से 14 नंबर के प्रश्न विषय से संबंधित नहीं थे। प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम से संबंधित न होने के चलते शिक्षकों ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। वहीं इसकी सूचना न तो खंड स्तर पर दी गई और न ही जिला स्तर के अधिकारियों को। ऐसे में परीक्षा के 8 दिन बाद ये मामला हसला कार्यकारिणी के पास पहुंचा। ऐसे में एसोसिएशन ने पदाधिकारियों ने भिवानी बोर्ड को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है। इस पत्र में पदाधिकारियों ने उन प्रश्न पत्रों को दर्शाया है। जो विषय से बाहर के आए हैं। ऐसे में हसला ने भिवानी बोर्ड से पाठ्यक्रम से बहार से आए प्रश्नों को लेकर जवाब मांगा है। ताकि पेपर जांच के दौरान उन्हें मार्किंग करने में परेशान न हो।
विज्ञापन
5,324 विद्यार्थी दे रहे 11वीं कक्षा की परीक्षा
जिलास्तर पर 11वीं कक्षा में करीब 5,324 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इनमें से करीब 2 हजार विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी है। शिक्षा विभाग की ओर से जवाब न आने तक 14 अंकों का क्या करना है, इसके बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं विभाग की ओर से विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 31 मार्च तक घोषित किया जाना है। ऐसे में गणित परीक्षा की मार्किंग को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -मेरे संज्ञान में अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है। इस मामले को लेकर जल्द जानकारी लूंगा। उसके बाद इसका समाधान किया जाएगा।
-ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।