{"_id":"67eebdd947db76b15d0a910a","slug":"qci-team-arrived-from-delhi-and-conducted-a-survey-in-the-wards-regarding-cleanliness-sirsa-news-c-128-1-slko1008-135779-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिल्ली से पहुंची क्यूसीआई की टीम, स्वच्छता को लेकर किया वार्डों में किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिल्ली से पहुंची क्यूसीआई की टीम, स्वच्छता को लेकर किया वार्डों में किया सर्वे
Thu, 03 Apr 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
वार्ड में महिला से स्वच्छता को लेकर जानकारी लेते निरीक्षण टीम के अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत दिल्ली से भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) की टीम ने वीरवार को सिरसा में दस्तक दी। पांच सदस्य टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों और गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने लोगों से कचरा निस्तारण से लेकर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली और फोटो डिटेल साइट पर अपलोड कर दी।
टीम आने के साथ ही नगर परिषद की सफाई शाखा हरकत में आ गई। दिन भर कर्मचारी शहर में सफाई करते नजर आ,। अहम बात रही कि सभी अपनी ड्रेस और जैकेट में थे। इस बार नगर परिषद का प्रयास है कि उनकी रैंकिंग में प्रथम 150 शहरों में हो। हालांकि मौजूदा प्राइवेट व्यवस्था कही न कही रैंकिंग में उछाल दिलाने में सहयोग करेगी। शहर की सफाई और डोर टू डोर व्यवस्था में बड़े स्तर पर बेहतर हुई है।
पहले दिन पांच सदस्य टीम ने वार्ड नंबर 19, 20, 21 की गली गुरुद्वारा वाली, गली बेरी वाली, रानियां बाजार, गली खाई वाली और गली अरोड़ा सुनारों वाली सहित अन्य कुछ वार्डों का निरीक्षण किया। टीम ने पार्कों और सार्वजनिक शौचालयों और स्कूलों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान डोर टू डोर सर्वे करने वाली टीम सदस्य मोहिन खान ने वार्ड वासियों से बातचीत की। सफाई और डोर-टू-डोर कचरा उठान के बारे में जाना। इतना ही नहीं होम कम्पोस्ट और नीले-हरे डस्टबिन को लेकर सवाल-जवाब किया। लोगों के वीडियो और फोटो ऑनलाइन अपलोड की, ताकि सर्वे का सत्यापन हो सके।
विज्ञापन
टीम से पहले ये की तैयारी
- शहर में सार्वजनिक जगहों पर हरे नीले डस्टबिन लगवाएं।
- स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाये।
- बाजारों में चालान काटने के साथ लोगों को जागरूक किया।
- दीवारों पर पेंटिंग करवाई, डंपिंग साइट को कवर करवाया।
- निजी एजेंसी को डोर डोर उठान का ठेका दिया और जुर्माना व्यवस्था शुरू की।
--
सिरसा - रैंक
वर्ष - 2018 - 291
वर्ष - 2019 - 270
वर्ष - 2020 - 176
वर्ष - 2021 - 238
वर्ष - 2022 - 254
वर्ष - 2023 - 269
कोट्स
सर्वेक्षण को लेकर पांच लोगों की टीम आई हुई है, जो शहर में सर्वे कर रही है। हमारी तैयारी पहले से थी,उम्मीद है हमारी इस बार रैंकिंग बेहतर होगी। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद।