फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Puzzled at the autopsy screw, the medical board said, sirsa news

पोस्टमार्टम पर फंसा पेच, मेडिकल बोर्ड बोला

Sun, 11 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 11 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने गांव जंडवाला बिश्नोईयां में मिले युवती के शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस शव को उठाकर करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गई है। यहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

    शनिवार को पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल के डॉ. बलेश बांसल तथा डॉ. अमरदीप कौर जस्सी पर आधारित मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। जब पुलिस ने कागज पेश किए तो चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने से साफ इंकार कर दिया। चिकित्सकों ने शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। साथ में यह भी लिख दिया कि वे इस मामले में मौत का कारण बताने में असमर्थ हैं। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम से जवाब मिलने के बाद दोपहर बाद करीब दो बजे जांच अधिकारी उमेद सिंह शव को उठाकर अग्रोहा की ओर चल दिए। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम डबवाली में करवाने की इच्छुक थी। मेडिकल बोर्ड का कहना है कि पुलिस की गढ़ी कहानी पर विश्वास नहीं किया जा सकता। पुलिस कागजों में महिला की उम्र के साथ-साथ मौत का कारण बता रही है। जबकि उनकी शिनाख्त तक नहीं हुई है। ऐसे में बिना परिजनों के एक पक्षीय कार्रवाई नहीं हो सकती। संभव है कि महिला को किसी ओर वस्तु से मारा गया हो, मारने का ढंग कुछ ओर प्रस्तुत किया गया हो। जो पुलिस की कार्रवाई से भिन्न हो। ऐसे मामले में न्याय की संभावना काफी कम रह जाती है।
विज्ञापन


यूं होता है पोस्टमार्टम
अक्सर चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के ओपिनियन के साथ-साथ पुलिस को दर्ज करवाए गए परिजनों के ब्यानों को आधार बनाते हैं। लेकिन यह मामला पूरी तरह से भिन्न है। गौरतलब है कि सदर पुलिस को शुक्रवार सुबह गांव जंडवाला बिश्नोईयां रकबा से युवती का शव बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की उम्र क्या है? उसकी हत्या कैसे हुई? यह पुलिस तय नहीं करती। हम भी हत्या का कारण तय नहीं कर पा रहे थे। अपना कमेंट लिखकर शव को अग्रोहा रैफर किया गया है। वहां फोरेंसिक डिपार्टमेंट में पोस्टमार्टम होगा। पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी। - एमके भादू, एसएमओ, डबवाली

मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है। रविवार को अग्रोहा में पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल सिरसा लाया जाएगा।
-उमेद सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, चौटाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed