फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Purchase started: Farmers sold 95 thousand quintals of PR paddy on the first day

खरीद शुरू : पहले दिन किसानों ने 95 हजार क्विंटल पीआर धान बेचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Purchase started: Farmers sold 95 thousand quintals of PR paddy on the first day
अनाज मंडी में धान लेकर पहुंचा किसान नमी जांचता। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। खरीफ फसल का सीजन अब शुरू हो चुका है। खरीद प्रक्रिया शुरू होते ही जिले की अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर धान और नरमे की आवक होना शुरू हो चुकी है। पहले दिन जिले में 95 हजार क्विंटल पीआर धान की एमएसपी पर खरीद हुई है। 1509 व डीबी किस्म के धान की भी काफी मात्रा में आवक हुई है। इसके चलते 1509 किस्म धान के भाव 300 रुपये गिरे हैं। सिरसा की अनाज मंडी में 345 क्विंटल पीआर धान खरीदा गया। वही अब तक कुल 56967 क्विंटल नरमे की खरीद भी हो चुकी है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से एक अक्तूबर से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन मजदूरों की हड़ताल होने के चलते खरीद नहीं हो पाई थी। सोमवार से खरीद शुरू होने की सूचना मिलते ही किसान धान व नरमे की फसल लेकर मंडी में पहुंचना शुरू हो गए। पहले दिन ही जिलेभर में 150 से अधिक किसान पीआर धान लेकर मंडी में पहुंचे। पहले दिन 95 हजार क्विंटल धान की खरीद एमएसपी पर हुई। सरकार की ओर से 2040 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार खरीद की जा रही है। हालांकि जिले में 1509 व टीबी धान की रोपाई काफी अधिक होती हैै। वहीं एक सप्ताह पहले 1509 किस्म धान का भाव 3600 रुपये के लगभग था, लेकिन सोमवार को यह रेट गिर कर 3300 तक पहुंच गया। इसके चलते कई किसानों ने धान को बेचने से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सिरसा मंडी में 785 क्विंटल पीआर धान की हुई आवक
खरीद शुरू होने के बाद पहले दिन सिरसा मंडी में 785 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। मंडी में 15 गेट पास कटे हैं और 345 क्विंटल की खरीद हो पाई है। 440 क्विंटल धान में नमी अधिक होने के कारण खरीद नहीं हो पाई। इसके अलावा 1509 और डीबी धान की 1733 क्विंटल आवक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नमी अधिक होने पर सूखाने में लगे हैं किसान
मंडी में पहुंचे धान में नमी की मात्रा अधिक मिली। इसके बाद किसान उसे सुखाते हुए भी नजर आ रहे है। मंडी में काफी संख्या में धान की ढेरियां लगी हुई हैं। पहले दिन खरीद होने के कारण देर रात तक कई किसानों की उपज का तोल कार्य भी नहीं हो पाया ।

मंडी में धान की खरीद शुरू हो चुकी है, अब तक 95 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। मंडियों में अभी भी किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। जांच के बाद मंडी में धान की खरीद की जा रही है। - सुरेंद्र सैनी, डीएफएसआई, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed